|
लेखक (समकालीन)

अरुण अस्थाना

जन्म 14 फरवरी-1968. लखनऊ
अदब और तहज़ीब के शहर लखनऊ में पैदा अरुण अस्थाना एक संवेदनशील और अच्छे कहानीकार हैं और उनकी कहानियां हंस व कथादेश आदि प्रसिद्ध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं । हाल ही में आपका एक उपन्यास प्रणाम स. 2003 में वाणी प्रकाशन द्वारा प्रकाशित हुआ है और दूसरा The Sacred Secrets 2008 में आने की तैयारी में है।
एक ख्यातिप्राप्त पत्रकार व लेखक अरुण अस्थाना, बी.बी.सी, स्टार व फौक्स आदि सभी प्रमुख चैनल के साथ काम कर चुके हैं। कुछ वर्ष लंदन में रहने के बाद संप्रति अरुण अस्थाना ने मुंबई को अपना घर बनाया हैं और टी.वी. चैनल्स व मीडिया डेवलपमेंट से जुड़े हैं।
कहानी-कैसा आदमी हूं मैं ! (लेखनी-अँक 11-जनवरी 2008)
------------------------------------------------------------------------------------------------
अविनाश वाचस्पति

जन्म- 14 दिसंबर 1958
शिक्षा- दिल्ली विश्वविद्यालय से कला स्नातक। भारतीय जन संचार संस्थान से 'संचार परिचय', तथा हिंदी पत्रकारिता पाठ्यक्रम
सभी साहित्यिक विधाओं में लेखन, परंतु व्यंग्य, कविता एवं फ़िल्म पत्रकारिता प्रमुख उपलब्धियाँ, सैंकड़ों पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। जिनमें नई दिल्ली से प्रकाशित दैनिक नवभारत टाइम्स, हिंदुस्तान, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता अनेक चर्चित काव्य संकलनों में कविताएँ संकलित। हरियाणवी फ़ीचर फ़िल्मों 'गुलाबो', 'छोटी साली' और 'ज़र, जोरू और ज़मीन' में प्रचार और जन-संपर्क तथा नेत्रदान पर बनी हिंदी टेली फ़िल्म 'ज्योति संकल्प' में सहायक निर्देशक। राष्ट्रभाषा नव-साहित्यकार परिषद और हरियाणवी फ़िल्म विकास परिषद के संस्थापकों में से एक।
सामयिक साहित्यकार संगठन, दिल्ली तथा साहित्य कला भारती, दिल्ली में उपाध्यक्ष। केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद के शाखा मंत्री रहे, वर्तमान में आजीवन सदस्य। सर्वोदय कन्या विद्यालय नई दिल्ली में अभिभावक शिक्षक संघ में उप-प्रधान। 'साहित्यालंकार' , 'साहित्य दीप' उपाधियों और राष्ट्रीय हिंदी सेवी सहस्त्राब्दी सम्मान' से सम्मानित। काव्य संकलन 'तेताला' तथा 'नवें दशक के प्रगतिशील कवि कविता संकलन का संपादन। 'हिंदी हीरक' व 'झकाझक देहलवी' उपनामों से भी लिखते-छपते रहे हैं।
संप्रति- फ़िल्म समारोह निदेशालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, नई दिल्ली से संबद्ध।
संपर्कः avinashvachaspati@gmail.com
व्यंग्य- गांधीगिरी के वर्तमान फंडे (लेखनी-अंक 10-दिसंबर-2007)
---------------------------------------------------------------------------------
आलोक कुमार सातपुते
लघुकथा- औरतें-लेखनी-फरवरी-2008
---------------------------------------------------------------------------------------------
डॉ. उमेश यादव (यू.के.-बरमिंघम)
ज्ञान-भारती
लेख- वैदिक संस्कृति (लेखनी-अंक-5-जुलाई 2007)
------------------------------------------------------------------------------------------
| : |
कवि कुलवंत सिंह'

|
| जन्म : |
११ जनवरी, १९६७ - रूड़की उत्तरांचल |
| शिक्षा : |
प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा : करनैलगंज गोंडा (उ. प्र.) उच्च शिक्षा : अभियांत्रिकी, आई. आई. टी. रूड़की , (रजत पदक एवं ३ अन्य पदक) |
| प्रकाशन : |
पुस्तकें प्रकाशित : १. निकुंज (काव्य संग्रह) २. परमाणु एवं विकास (अनुवाद) ३. विज्ञान प्रश्न मंच
पुस्तक (प्रकाशनाधीन) : 1. कण क्षेपण (विज्ञान)
2. चिरंतन (काव्य संग्रह)
रचना एँ प्रकाशित : साहित्यिक पत्रिकाओं परमाणु ऊर्जा विभा ग, राजभाषा विभा ग केंद्र सरकार की विभि न्न गृह पत्रिकाओं , वैज्ञानिक आविष्कार में अनेक साहित्यिक एवं वैज्ञानिक रचना एँ प्रकाशित |
| पुरस्कार - सम्मान : |
काव्य लेख विज्ञान लेखों एवं विभागीय हिंदी सेवाओं के लिए |
| सेवाएँ : |
' हिंदी विज्ञान साहित्य परिषद ' से १५ वर्षों से संबंधित संस्थापक ' वैज्ञानिक' त्रैमासिक पत्रिका विज्ञान प्रश्न मंचों का आयोजन क्विज मास्टर कवि सम्मेल नों में काव्य पाठ एवं मंच संचालन |
|
|
| संप्रति : |
वैज्ञानिक अधिकारी पदार्थ संसाधन प्रभाग भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई - ४०००८५ |
| ईमेल : |
singhkw@indiatimes.com singhkw@barc.gov.in |
|
वेब पेज
भव्य भारती : |
www.kavikulwant.blogpost.com www.PoetryPoem.com/kavikulwant
लेख-लक्ष से जीत तक (लेखनी-मार्च 2008-वर्ष-2-अंक-1)
|
---------------------------------------------------------------------------------------------
कादम्बरी मेहरा (यू.के.-लंदन)
कादंबरी मेहरा का नाम ब्रिटेन के उन प्रवासी कथाकारों के साथ लिया जाता है जिन्होंने पिछले दशक में
अपनी उपस्थिति से समस्त हिंदी साहित्यकारों का ध्यान अपनी ओर खींचा। उनके लेखन की शुरुआत वाराणसी के आज अखबार से हुई और बाद में वह स्कूल व कॉलेज की साहित्यिक गतिविधियों से जुड़ी रहीं।
अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर उपाधि लेने के बाद वे लंदन चली गयीं जहां अद्यापन को अपना कार्यक्षेत्र बनाया और 25 वर्षों तक इससे जुड़ी रहीं।
अवकाश प्राप्ति के बाद अब फिर से कहानी और उपन्यास की दुनिया में प्रवेश किया है। कुछ जग की नाम से उनका एक कहानी संग्रह भी प्रकाशित हुआ है।
ऋतु-विशेष
लेख- वर्षा ऋतु और तीज-त्योहार-(लेखनी-अंक 5-जुलाई 2007)
----------------------------------------------------------
कोनी हावर्ड
रागरंग-पर्यटन
भारत में विश्व का एकमात्र ध्वनिकी स्थल ( लेखनी-अंक 7- सितंबर 2007)
------------------------------------------------------------------------------------
कृष्ण कुमार यादव
उभरते हुए युवा साहित्यकार। सुगढ़ सोच के रचनाकार। अभी आपका लेख संग्रह 'अनुभूतियां और विमर्श' 2007 में आया है। वरिष्ठ डाक अधीक्षक, कानपुर नगर मंडल, कानपुर (उ.प्र. भारत)
स्मृति शेष-अमृता प्रीतम
लेख- अमृता प्रीतम एक कालजयी व्यक्तित्व( लेखनी-फरवरी-2008)
-------------------------------------------------------------------------------------------
गोविंद प्रसाद
स्मृति-शेष (तलत महमूद)
लेख-तेरी हर चापों से जलते हैं खयालों में चिराग ( लेखनी-अँक 10- दिसंबर 2007)
--------------------------------------------------------------------------------
चित्रा मुद्गल

आज के दुहरे मूल्यों वाले समाज में एक बेहद संवेदनशील और सजग लेखिका, जो लिखती ही नहीं, उसे जीती भी हैं। आपने महिलाओं और यूनियन वर्ग के पक्ष में सक्रिय व सार्थक योगदान दिया है। रचनाएं सामाजिक चेतना और जिम्मेदारी से भरपूर। सम्मानित कथाकारा चित्रा मुद्गल का जन्म गांव निहालीखेड़ा जिला उन्नाव में हुआ। उत्पीड़ित और समाज के असुरक्षितों के लिए एक आवाज, एक आन्दोलन उठाती इनकी रचनाएँ मन पर गहरा असर छोड़ती हैं। इनके 'आवां' उपन्यास को काफी पसंद किया गया है। इस हमाम में, जहर ठहर हुआ आदि इनके अन्य प्रसिद्ध कहानी संग्रह हैं। असंख्य कहानियों की रचयिता चित्रा मुद्गल का नाम आज पाठक और साहित्यकार दोनों ही वर्गों में आदर के साथ लिया जाता है।
लघु कथा- मर्द ( लेखनी-अंक10-दिसम्बर 2007)
------------------------------------------------------------------------------------
जितेन्द्र सहाय
हास्य व्यंग्य-यस सर (लेखनी अंक-11-जनवरी 2008)
------------------------------------------------------------------------------------------------
जूली स्करडेनिस (अमेरिकन यात्रा लेखिका)
रागरंग-पर्यटन- राजस्थान की चित्रित हवलियां (लेखनी-अंक11- जनवरी 2008)
------------------------------------------------------------------------------------
तेजेन्द्र शर्मा(यू.के.-लंदन)

जन्म / बचपन
21 अक्टूबर 1952 को पंजाब के शहर जगरांव के रेल्वे क्वार्टरों में. पिता वहां के सहायक स्टेशन मास्टर थे. उचाना, रोहतक (अब हरयाणा में) व मौड़ मंडी में बचपन के कुछ वर्ष बिता कर 1960 में पिता का तबादला उन्हें दिल्ली ले आया . पंजाबी भाषी तेजेन्द्र शर्मा की स्कूली पढाई दिल्ली के अंधा मुगल क्षेत्र के सरकारी स्कूल में हुई.
शिक्षा
दिल्ली विश्विद्यालय से बी.ए. (ऑनर्स) अंग्रेज़ी, एम.ए. अंग्रेज़ी, एवं कम्पयूटर कार्य में डिप्लोमा .
प्रकाशित कृतियां
कहानी संग्रह : काला सागर (1990), ढिबरी टाईट (1994 - पुरस्कृत), देह की कीमत (1999), ये क्या हो गया ? (2003), यह घर तुम्हारा है (कविता संग्रह – 2007) पंजाबी में अनूदित कहानी संग्रह ढिम्बरी टाईट प्रकाशित. नेपाली मे अनूदित कहानी संग्रह पासपोर्ट का रंगहरू प्रकाशित. उर्दू मे अनूदित कहानी संग्रह ईटो का जंगल प्रकाशित. भारत एवं इंगलैंड की लगभग सभी पत्र पत्रिकाओं में कहानियां, लेख, समीक्षाएं, कविताएं एवं गज़लें प्रकाशित. कहानियों का पंजाबी, मराठी, गुजराती, उड़िया और अंग्रेज़ी में अनुवाद प्रकाशित.
अंग्रेज़ी में : 1.Lord Byron – Don Juan 2. John Keats – The Two Hyperions
अन्य लेखनः
दूरदर्शन के लिये शांति सीरियल का लेखन
गतिविधियां
अन्नु कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म अभय में नाना पाटेकर के साथ अभिनय . बीबीसी लंदन, ऑल इंडिया रेडियो, व दूरदर्शन से कार्यक्रमों की प्रस्तुति, नाटकों में भाग एवं समाचार वाचन. ऑल इंडिया रेडियो, व सनराईज़ रेडियो लंदन से बहुत सी कहानियों का प्रसारण
पुरस्कार / सम्मान
- ढिबरी टाइट के लिये महाराष्ट्र राज्य साहित्य अकादमी पुरस्कार - 1995 प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के हाथों
- सहयोग फ़ाउंडेशन का युवा साहित्यकार पुरस्कार - 1998.
- सुपथगा सम्मान - 1987.
- कृति यूके द्वारा वर्ष 2002 के लिये बेघर आंखें को सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार.
विशेष
कथा (यूके) के माध्यम से लंदन में निरंतर कथा गोष्ठियों, कार्यशालाओं एवं साहित्यिक कार्यक्रमों का आयोजन . लंदन में कहानी मंचन की शुरू आत वापसी से की. लंदन एवं बेंज़िंगस्टोक में, अंहिदीभाषी कलाकारों को लेकर एक हिंदी नाटक हनीमून का सफल निर्देशन एवं मंचन . अंतर्राष्ट्रीय इंदु शर्मा कथा सम्मान एवं पद्मानंद साहित्य सम्मान का प्रति वर्ष लंदन में आयोजन.
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन
1999 में छठे हिन्दी विश्व हिंदी सम्मेलन में हिन्दी और आगामी पीढ़ी विषय पर एक पर्चा पढ़ा जिसकी भूरी भूरी प्रशंसा हुई. सम्मेलन के एक सत्र का संचालन किया और कवि सम्मेलन में कविता पाठ किया.
2002 में त्रिनिदाद में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में हिन्दी एवं इंगलैंड का पाठयक्रम विषय पर एक पर्चा पढ़ा। वहीं आयोजित एक कवि सम्मेलन में कविता पाठ किया.
लंदन, मैनचेस्टर, ब्रैडफ़र्ड व बरमिंघम में आयोजित कवि सम्मेलनों में कविता पाठ .
यॉर्क विश्विद्यालय में कहानी कार्यशाला करने वाले ब्रिटेन के पहले हिन्दी साहित्यकार
कहानी-कड़ियां--लेखनी-अंक-2- अप्रैल-2007
--------------------------------------------------------------------------------------------
दीपिका जोशी (कुवैत)

जन्म : 10 जून 1957 को नागपुर, महाराष्ट्र में।
शिक्षा : विज्ञान स्नातक
कार्यक्षेत्र : पढ़ने लिखने और साहित्य में विशेष रुचि। हिंदी व मराठी दोनों भाषाओं में समान अधिकार। लेख, कविताएँ और कहानियाँ सभी कुछ प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने हिंदी से मराठी अनुवाद का कार्य भी किया है जो विभिन्न मराठी पत्रिकाओं में प्रकाशित हुआ है। 1993 से कुवैत में। कंप्यूटर से विशेष लगाव।
संप्रति : अभिव्यक्ति व अनुभूति टीम की सदस्य।
बाल कहानी- एक हास्य, एक स्पर्श (मराठी लोक कथा पर आधारित) (लेखनी-अंक 11-जनवरी 2008)
------------------------------------------------------------------------------------------------
नदीम अहमद नदीम
लघुकथा-बहू-बेटी-लेखनी-फरवरी-2008
------------------------------------------------------------------------------------------------
नरेन्द्र कोहली

6 जनवरी 1940 में सियालकोट, पंजाब ( अब पाकिस्तान) में जन्मे और आज के तुलसीदास की उपाधि से विख्यात श्री नरेन्द्र हिन्दी साहित्य में एम.ए. के बाद 1970 में पी.एच.डी की उपाधि प्राप्त की। 1995 में स्वैच्छिक अवकाश लेकर साहित्य आन्दोलन पर कार्यरत योद्धा और समाज के उत्थान में जीवन समर्पित। करीब 100 पुष्तकों की रचना। कहानी, लेख ,नाटक, व्यंगय, बाल साहित्य सभी। महर्षि विवेकानन्द से विशेषतः प्रभावित। कोहली जी की कलम तलवार की धार-सी तेज है। समाज की कुरीतियों पर न सिर्फ उनकी नजर है अपितु उन्हें जड़ से उखाड़ने के लिए उनकी लेखनी सतत प्रयत्न-शील भी है।
व्यंग्य-विधा द्वारा भी वह अपना गूढ़ चिंतन और संदेश दोनों ही पाठकों तक पहुंचाने में भली-भांति सक्षम है।
पुरस्कार तथा सम्मान
1. राज्य साहित्य पुरस्कार 1975-76 ई. (साथ सहा गया दुख) शिक्षा विभाग, उत्तरप्रदेश शासन, लखनऊ।
2. उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान पुरस्कार 1977-78 ई. (मेरा अपना संसार), उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ।
3.इलाहाबाद नाट्य संघ पुरस्कार, 1978 ई. (शंबूक की हत्या), इलाहाबाद नाट्य संगम, इलाहाबाद।
4. उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान पुरस्कार, 1979-80 ई. (संघर्ष की ओर) उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ।
5. मानस संगम साहित्य पुरस्कार, 1978 ई. (समग्र रामकथा), मानस संगम, कानपुर।
6. श्रीहनुमान मंदिर साहित्य अनुसंधान संस्थान विद्यावृत्ति - 1982 ई. (समग्र रामकथा), श्रीहनुमान मंदिर साहित्य अनुसंधान संस्थान, कोलकाता।
7.साहित्य सम्मान 1985-86 ई. (समग्र साहित्य), हिंदी अकादमी, दिल्ली।
8. साहित्यिक कृति पुरस्कार, 1987- 88 ई. (महासमर-1, बंधन), हिंदी अकादमी, दिल्ली।
9.डॉ. कामिल बुल्के पुरस्कार 1989-90 ई. (समग्र साहित्य), राजभाषा विभाग, बिहार सरकार, पटना।
10. चकल्लस पुरस्कार, 1991 ई. (समग्र व्यंग्य साहित्य), चकल्लस पुरस्कार ट्रस्ट, 81 सुनीता, कफ परेड, मुंबई ।
11. अट्टहास शिखर सम्मान - 1994 ई. (समग्र व्यंग्य साहित्य), माध्यम साहित्यिक संस्थान, लखनऊ।
12. शलाका सम्मान 1995- 96 ई. (समग्र साहित्य), दिल्ली हिंदी अकादमी, दिल्ली।
13. साहित्य भूषण - 1998 (समग्र साहित्य), उत्तरप्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ।
14. डॉ. हेडगेवार प्रज्ञा सम्मान - 2000 ई. (समग्र साहित्य), श्रीबड़ाबाजार कुमारसभा पुस्तकालय, कोलकाता ।
15. रामकथा सम्मान - 2003 ई. (अभ्युदय), साकेत निधि, दिल्ली। |