LEKHNI
APNI BAAT
KAVITA DHAROHAR
KAVITA AAJ AUR ABHI
GEET AUR GAZAL
MAAH KE KAVI
MAAH VISHESH
MANTHAN
PARICHARCHA
KAHANI SAMKALEEN
KAHANI SAMKALEEN
KAHANI SAMKALEEN
KAHANI DHAROHAR
LAGHU KATHA
UPANYAS
SMRITI-SHESH
HASYA VYANGYA
CHAUPAL
NEETI-KATHA
CHAND PARIYAN AUR TITLI
MY COLUMN
INSPIRATIONAL
POETRY HERE AND NOW
FAVOURITES FOREVER
STORY
TALK ABOUT
KIDS' CORNER
VIVIDHA
VEETHIKA
SADA SAATH
KAVI-SAMKALEEN
KIRTI STAMBH
LEKHAK SAMKALEEN
OLD MASTERS
WRITERS
SCANNING THE FAVOURITES
POETS
SANKALAN
OLD ISSUES
YOUR MAILS & E.MAILS
GUEST BOOK
CONTACT US
   
 


                                                                                                                                                         नीति कथा


                                                                                                                                                     मारकण्ड दबे

एक बार, एक शिक्षा-संस्थान के प्रांगण में, I, YOU, और WE, आमने-सामने आकर ज़िद पर आ गए कि,"संस्था में किसका स्थान ज्यादा महत्वपूर्ण है और सफलता का मीठा-पक्का फल किसे मिलना चाहिए?"

बाद में,जो कुछ घटा,बस आप खुद अपनी आँखो से देख लीजिए..!!


============


"अबे, `हुंकार-I` ये तु क्या कर रहा है..रे ?"


"अरे..!! चुप करना `सर्वकार-We`, फ़ालतू, बीच में बोलता रहता है..!! मैं ने तुझे बुलाया क्या?"


"नहीं..!!"


" तो फिर, क्यूँ अत्यधिक बुद्धिमानी दिखा रहा है? चल हट, हवा आने दे और काम कर अपना..!!"


" पर यार, इस प्रकार? `तुंकार-You` के कंधे पर चढ़कर, खड़े रह कर? इतना ऊँचा? क्या,कर क्या रहे हो, तुम दोनों?"


" देख `तुंकार-You`, हम दोनों यहाँ क्या कर हैं, ये बात `सर्वकार-We` को मत बता देना..!!"


" हमें सब पता है,`हुंकार-I` और `तुंकार-You`,तुम दोनों क्या कर रहे हो..!!"

" देख `सर्वकार-We`, `ईनफ इज़ ईनफ`, अब ज्यादा चातुरी दर्शाये बिना, फूट ना यहाँ से? तुम्हें क्या पता है, तुम्हारे बाप..का..नगाड़ा..!!"

" तुंकार-You, रहने दे-रहने दे..!! हमें सब पता है, तुम लोग हैं ना? उस ऊँचाई पर दिख रहे,`Success`,नाम के फल को तोड़ने की कोशिश कर रहे हो..!!"

" फिर बीच में बोले? `सर्वकार-We`, तुम सब अनपढ़-गवाँरों को इसके बारे में क्या ज्ञान होगा..!! आप लोग तो बस, सिर्फ मज़दूरी करना जानते हो..!! पता है यह ,`Success`,नाम का फल पाने के लिए, हमने `EGO-अहंवाद` यूनिवर्सिटी से, PhD. की डिग्री हासिल की है? तुम सब अनपढ़-गवाँरों के पास इतना ज्ञान है क्या?"

( `तुंकार-You`,ईर्ष्या के कारण, `सर्वकार-We` के सामने आँख मारते हुए..!!)



" `सर्वकार-We`, प्लीज़, आप लोग थोड़ा दूर जाकर खड़े रहेंगे? अब और एक शब्द भी बोले तो,ठीक न होगा..!!"


=========

" अरे..!! `तुंकार-You`, ये क्या कर रहा है? ज़रा भी हिला तो मैं तो गिर ही जाऊँगा ना? यहाँ ज़रा सा भी डिगना मत, वर्ना मैं `हुंकार-I`, गिर जाऊँगा..अरे..अरे..अरे..!!


(इतने में, `हुंकार-I`,के धड़ाम से गिरने की आवाज़..!!)


"अबे..या..आ..र, `तुंकार-You`, ये तुमने क्या किया, आखिर मुझे गिरा ही दिया ना? मैं ,`Success`, फल के कितना करीब पहुँच गया था..!! कर दिया ना बेड़ा गर्क?

" भाई `हुंकार-I`, मुझे ग़लत मत समझना, मेरे पाँव में `jealousy` की खुजली सताने लगी, मैं क्या करूँ ? बुरा मत मानना यार..!!"

"ऊई माँ, वो सब तो ठीक है, मेरे `तुंकार-You`भाई, पर मेरे तो हाथ-पैर टूट जाते ना? हा..य, हे..लॉ, अरे `सर्वकार-We`,तुम्हें कह रहा हूँ..!! वहाँ दूर खड़े-खड़े तमाशा क्या देख रहे हो? मुझे उठने में थोड़ा मदद करो ना मेरे भाई..!!"


( `हुंकार-I` के एक बार बुलाने भर ही, `सर्वकार-We` उसकी मदद के लिए दौड़ते चले आयें और उसे ज़मीन पर से हाथ पकड़ कर `हुंकार-I` को खड़ा होने में, सहायता कि, इतना ही नहीं, उसकी `हुंकार - I Am PhD.` , `EGO-अहंवाद` विषय के, यूनिवर्सिटी द्वारा पहनाये गये, युनिफ़ॉर्म पर लगी हुई मिट्टी को भी साफ करने लगे..!!)


" दोस्त,`हुंकार-I` तुमको ज़मीन दोस्त हुआ देख, मेरी ` jealousy` की खुजली अपने आप मिट गई..!! ही..ही..ही..ही..!!"


" `सर्वकार-We`, मेरी सहायता के लिए-Thanks दोस्तों । चलो अब देखते क्या हो..!! `Success` के मीठे-पक्के फल, ना तो अकेले मैं `हुंकार-I`,ना तो अकेले `तुंकार-YOU`,पर `हुंकार-I + तुंकार-YOU = सर्वकार-We` बनकर, एक होकर, एक दूसरे की सहायता से, एक साथ चखेंगे..!!


=========


आधुनिक बोध-


शरारती,इर्ष्यालु,`तुंकार-YOU` की सहायता से, अकेला `हुंकार-I` , अहंकार भाव धारण करके, जब-जब,`Success` नाम का मीठा-पक्का फल, अकेले ही, खाने का स्वार्थी प्रयत्न करता है, तब-तब उसे अनपढ़-गवाँर माने गए, `सर्वकार-We` नाम के मेहनतकश इन्सानों की हमेशा ज़रूरत महसूस होती ही है ।


=========


प्यारे दोस्तों, इस बोध को, आप कोई भी व्यक्ति,परिवार,कंपनी, संस्था या सत्ता मंडल पर लागू करके देख लें, सभी जगह ये सटीक लागू होता दिख रहा है क्या?