विरही कीपीरऔर नीर बहाती बदरी...उमड़ते-घुमड़ते बादल औरआवेगी मन... नायिका के घने लहरातेकुंतल, पर्वतों सेउन्नत उरोज...रूप और यौवनकी उफनतीनिर्झरणीऔरफूलों सेलदी-फंदीवल्लरी-सी सुकुमारनायिका ...साहित्य-संदर्भ में वर्षा ऋतु का नाम लेते हीमहाकवि कालीदास के मेघदूत की छवि हीसर्वप्रथम आंखोंमें तैरती है। अषाढ़ काप्रथम मेघऔर विरही, एकाकी, वह निष्कासित यक्ष, नेह-संदेश ले जाते बादल, पथ का सारासौंदर्य, सदा के लिए हीतो अमर हैंकाव्य-प्रेमियों के मानस-पटल पर।
एक मेघदूतही नहीं, वर्षा-ऋतु तोसदियों से ही ललित कला मेंपूरे श्रृंगार, करुणा वआवेग ...एक अकथनीय गरिमाके साथसतरंगी छटालेकर उभरी है, प्रसंग विरह का हो याफिर मिलनका।क्रोधी- भयावह, करुण और कोमल---वर्षा केहर रूपको हीकवि और चित्रकारोंनेसराहा है। अषाढ़ के उमड़ते-घुमड़ते बादल, सावन की भीनी-भीनी रिमझिम, भादों कीमूसलाधार, या फिरकाली डरावनी रात में आकाश कासीना चीरती चपलविद्युत-रेखा...सदियों से ही वर्षा ऋतु केहर रूपको मानव संवेदनाओं से जोड़ा गयाहै औरनए-नए मानकोंके साथ शब्दों और रंगों मेंउकेरागया है।सौम्य रूप में तोबरखा प्रियतमा और जीवन-दायिनी है ही।
ग्रीष्म-ऋतुकी तपन के बाद जब बर्षा सेनम धरती परहरियाली फैलती है---नए अंकुर फूटतेहैं औरलजीली कोपलेंफूलों के गहने धारण करतीहैं, तो पूरा-का-पूरादेशलहलहा उठता है।यहीवजह है कि साहित्यही नहीं, भारतीय जन-जीवन में भीराग-रस से स्निग्धबरखा-ऋतु काअपना एक अलग ही और उल्लासमयस्वरूप है।
स्नेह-फुहारों से भिगोती यहऋतुहर्ष और उल्लास के कई-कईत्योहार लेकर आती है, चाहे वह शिव पार्वती के अटूट मिलन का पर्व (हरितालिका याहरियाली तीज, गनगौर) होया फिर भाई बहनों के संबन्धों की रेशमी डोर।गदराई डालों परलटकते झूले, बागों में नाचते मयूर, पीहू-पीहू कुहुकते पपीहे...झींगुर और दादुर सभीका तो अपना-अपना संगीत है और साथहीरंग-बिरंगे परिधानोंमें सजी-संवरीरमणियां; सावन की छटा मनमोहिनी है औरपहली बरसात का तो आज भी बेचैनी से ही इन्तजारहोता है।
फूलों कासिंगार, झूले, मेंहदी, चूड़ी, बिन्दी, महावर और साथ में कजरी औरबिरहे केउल्लासितभीगे-भीगेस्वर... मीठी-मीठी छेड़छाड़... प्रकृति ही नहीं, इसऋतु कीसरस परम्पराएंऔर तरह-तरह के गीत, जन-जीवन में भीउतने हीलुभावनेऔरप्रचिलित हैं, जितने किमध्यकालीन मुगल और राजपूत चित्रकलाया काव्यव साहित्यमेंदिखाईदेतेहैं।
शहरोंमेंजीवन भले ही बदल जाए, पर गांवों और छोटे शहरों में जन-मानस आज भी वहीं-का-वहींहै...प्रकृति के करीब और जोशीला ! सैकड़ोंसालों से चले आ रहे इन त्योहारोको...ऋतुओं के परिवर्तन को आजभीवैसे ही गाजे बाजे से, हर्षोल्लास के मेले के रूपमेंही मनाया जाताहै।
और शायदयहीं आकर भारत अन्य देशों से भिन्न हो जाताहै।अति व्यस्त जीवन-शैली के होते, जहांपाश्चात्य देशों मेंक्रिसमस को छोड, सभी त्योहार...हर खुशीसप्ताहांततकहीसीमितरहतीहै (वैसे भी जहां बारहों महीने बरसात हो...न आने का पता, न जाने का, तोभरपूरस्वागत कैसेहो पाए औरजहां मां-बाप, भाई-बहनों यापारिवारिकसदस्योंतककाखुलेमनसे स्वागत न हो, वहांऋतुओं का कैसा! न किसी केपास वक्त है और ना हीचाह।) परन्तु भारत मेंआज भी हर ऋतु के आगमनको त्योहार कीतरह हीमनाया जाता है, और ये उत्सव कभी-कभी तो एक दोदिन नहीं, महीनों यापूरे-पूरेपखवाड़े(पन्द्रह-पन्द्रह दिन तक) चलते हैं, फिरवर्षा तो वैसे भीऋतुओं कीरानीहै।
भारतीयमनीषियों और ऋषियों ने हर महीने एक पर्वकी परिकल्पना यही सोचकर की थी कि थके-हारेपरिवार पुनः उत्साहित और प्रसन्न-चित हो सकें... मिल-बैठकर हंस बोललें।आजजब पूराविश्व हीनिराशा और कुंठाओं से ग्रस्त है...हंसीढूंढता, बेचैन रहता है, तो इनत्योंहारों का महत्व और भीस्पष्ट और सार्थक हो जाताहै।
बचपनसेहीजिन रस्मों और यादों में जिया जाए, उनसेनिकल पाना प्रायः संभवनहीं, क्योंकियही वेस्मृतियां और अनुभव हैं जो जीवन मेंनींव के पत्थर बनते हैं।विचारों औरसोचमें रंग भरते हैं। ये तीज-त्योहार ही तो हमें हमारे विलक्षण भारतीयसंस्कार औरतौर-तरीके सिखाते हैं। आपस में जोड़ने का काम करतेहैं।
सावन केपहले सोमवार से ही बनारस के जन-जीवन में बढ़तावह हर्षोल्लास, भीड़-भाड़, आजतकभुलाए नहीं भूल पाती।इस अद्भुत नगरी में यह वह महीनाहैजब प्रकृति और परमेश्वर एक होजाते हैं। बाबा विश्वनाथ अपने पूरे श्रृंगार के साथ सड़कों परघूमते दिखाई देते हैंऔरहर मन्दिर, हर गली में एक मेला-सा लगजाता है। नव-विवाहिताओं केसिंदूर औरमहावरकी चमक तोगली-गली और कोने-कोनेबिक रहेफूलों से होड़ लेनेलग जातीहै...होभी क्यों न, श्रंगार और सावन का चोली-दामन का जो साथ है!
मानाकिसावन की झांकी के नाम पर स्वनियंत्रित मानस-मंदिर की वे मूर्तियां गरिमाकी जगहकौतुक ही अधिकपैदा करती हैं और लाउड-स्पीकर पर बजते , कजरी, बिरहा और देवी-गीतोंको अनसुना कर पाना बच्चे-बूढ़े क्या, किसी के लिए भी संभव नहीं ...(न तब और न शायदआज ही!)पर आसपास के गांवोंसे आई और उमड़तीभीड़, इस बात की गवाह है कि भगवान केसजे-धजे इसयंत्रीकरण काजनता पूरे सालइन्तजारकरती है।
विधालय मेंभीयह सावन वर्षा-महोत्सव के रूप में बहुत ही जोर-शोरके साथ एकविशिष्ट रूप में ही मनाया जाता था।करीब-करीब चौदह साल तक लगातार यही सिलसिला रहा (शिशु-बिहार से स्नातक तक)।पचास-साठबालिकाओं के सामूहिक नृत्य के साथ सुबह-सुबह सात बजे हीप्रभात फेरी...फिरशान्ति-निकेतन की ही परम्परा परविविध और अनोखे सांस्कृतिक कार्यक्रम।नए-पुरानेबाउल-गीत, रविन्द्र-संगीत, मनीपुरी नृत्य सभी का समावेश, हर साल हीएकनया समां बांध देता था। अल्पना औरफूलों सेगुंथे मंच के साथ-साथ लकड़ी के पीढ़े औरस्तंभ...सभी महीनों पहले से ही रंगने-संवारने शुरूहोजाते थेऔरहर साल हीछोटे-बड़े सभी येकाम विद्यार्थीखुद-ही किया करते थे, वह भी नएसालकेदुगनेउत्साह से। हरेक को बस एक ही फिक्र रहती थी कि कुछ और नया वअच्छाकर पाए!फिर एक सावन वहभी आयाजो शान्ति -निकेतन में गुजरा, आजतक भुलाएनहींभूलता। कला और परम्पराओं की मानो बाढ़ आ गई थी चारो तरफ।हर दिनत्योहार... एकनया महोत्सव। घने पेड़ों की शाखों से टपकती बूंदों के नीचे भीगते अक्सर ही लम्बीसैर पर निकल जाया करते थेसान्थाल-गांवोंकी तरफ।वहां घरों के दरवाजे पर बंधीबंदनवार, और घंटियां, नित-नई अल्पना, नए-नए बाउल गीत (बंगाल के गांवों में गाए जानेवाले भक्ति रस में डूबे भिक्षु गीत)---और आदिवासियों के हाथों बनाया गया वह बेंत औरचमड़े का सामान, बातिक और एम्बौस् टेक्नीक से बहुत ही कलात्मक ढंगसेसजा-संवरा...उन पिछड़ी जातियों की लोक परम्परा औरअनूठी प्रतिभाकोबेहद पास सेदेखने और जानने का अद्भुत अभूतपूर्व मौका रहा वह मेरे लिए!
ऋतु कीभीनी-भीनी स्मृति सुगन्ध...उल्लासपूर्णअनूठे गीत-संगीत, सभी कोसमेटकर (कीचड़वउमस तक को भूले बगैर)आपतक पहुंचाने का प्रयासहैयह अंक ... किस अंतस को कितनाभिगो पायीं येफुहारें...काश, जान पाती!
अपनी गीतांजलि (बंगला) की रचनाओं परसाहित्य विषयक विश्विवख्यात नोबेल पुरस्कार (1913 ई.) में प्राप्त करके विश्व कविके रूप में प्रतिष्ठित होने वाले कविवर रवीन्द्रनाथ ठाकुर की रचनाओं में नैसर्गिकप्रकृति और मानवीय प्रवृत्ति का अदभुत् समन्वय है। प्रकृति के कण-कण में परमसत्ताकी अनुभूति भारतीय मनीषा की विशेषता रही है, जिसकी सफल अभिव्यक्ति उनके काव्य मेंभूरिशः हुई है। सूर्य-सोम, पवन-प्रकाश, वन-पर्वत, जीवन-मरण, शयन-जागरण इत्यादिप्रकृति के प्रत्येक पदार्थ और प्रत्येक घटना में परमात्मा की प्रतीति उनकीरचनाधर्मिता की कालजयी सार्थकता है। ऋतु-वर्णन काव्य-कला का एक प्रमुख विषय रहाहै जो केवल अभिधात्मक ही नहीं, उद्बोधात्मक भी हुआ करता है। यों तो वर्ष भर की सभीऋतुओं के बहुरंगी चित्रण विभिन्न भाषाओँ के काव्य-साहित्य में होते ही रहे हैं, परन्तु शिशिर, वसन्त और पावस को उसमें प्रमुखता प्राप्त रही है। महाकवि रवीन्द्रनथठाकुर का काव्य इस दृष्टि से अतीव उत्क्रष्ट रहा है। काव्य कला के समष्टिगत लक्ष्य 'सत्यं शिवं सुन्दरम्' का परिपादन उनकी रचनाओं में सर्वतः ही परिलक्षित है। यहांपावस विषयक उनकी कतिपय रचनाओं का संक्षिप्त विवेचन किया जा रहा है। अपनी एक रचनामें वह कहते हैं; आषाढी संध्या घिर आई, दिन अबबीत गया; लगातार हो रही वृष्टि है, रुक-रुककर देखो। घर के कोने में बैठोएकाकी, क्या-क्या सोच रहा हूं मन में ! सजल वायु क्या जाने, क्या कह जाती, पैठी इस जुही के वन में! लहर उठी है आज हृदयमें मेरे, खोजनहीं पाता हूं कूल कहीं; प्राण रुलाजाता है सौरभ आके, भीग रहे हैं वन के फूल कहीं। रात अँधेरी, पहर-पहरको भर दूं, किस स्वर से कुछ सोच नहीं पाता; सब कुछ भूले आकुल हूंमैं भूलकौन-सी है? (क्या जानूंमैं!)
पावस काप्रारंभ आषाढ़ मास के प्रथम दिवस से माना जाता है, जिससेउत्प्रेरित होकर संस्कृत के महाकवि कालिदास ने अपनी युगजयी कृति मेघदूतम की रचना कीथी। वह आषाढ़ कवीन्द्र रवीन्द्रनाथ ठाकुर की रचनाधर्मिता को भी उत्प्रेरित करे, यहस्वाभाविक ही है। तदनुसार वर्षा की झड़ी के साथ ही परमात्मा की उपस्थिति कीप्रतीति उनकी एक रचना में इस प्रकार शब्दायित हैः आज गहन सावन-घन-प्रेरित चरणों से तुम आ धमके हो। नीरव रजनीवत्चुपके-से सब लोगों की दृष्टि बचाए। आज नयन मूंदे प्रभात है, पवन वृथा करतापुकार है, निलज नील आकाश ढंके यह सघन मेघ किसने प्रेरा है? कूजनहीन पड़ाहै कानन, द्वार बंद हैं सभी घरों के; पथिक कौन तुम, भला, अकेले पथिक -शून्य पथ पर आ धमके! मेरे सखा, प्राणप्रिय मेरे! द्वार खुला है मेरा, देखो; स्वप्न-सरीखे होकर सम्मुख, मुझे उपेक्षित कर मत जाओ।। स्पष्टहै कि वर्षा की झड़ी के साथ परमसत्ता की समुपस्थिति और उसमें अपनी संलिप्त कीरहस्यात्मकता कविवर की काव्यकला की उत्कृष्टता है। इनकी एक अन्य रचना में कहा गयाहैः आज वारि लो झरता झर-झर भरे हुए मेघोंसे हैं; फोड़ गगन आकुल जल-धारा थमती नहीं कहीं भी है। शाल विपिन में दल केदल हैं मेघों से लग गई झड़ी; झूम-झूम मैदानों में है इधर-उधऱ वर्षाहोती। जटा बिखेरे मेघों की यों कौन आज है नाच रही! अजी, खुला है मन मेरायह लुटा झड़ी में हो जैसे ! वक्षस्थल-पूरित तरंग है पड़ती पांवों परकिसके? अंतस् में कलरव यह कैसा? खुला द्वार का पट ज्यों; हृदय-बीच जागापागल-सा मास भाद्रपद में हूं यों! आज रात-भर बाहर ऐसा कौन मत्त हो रहाभला? असीम परमसत्ता के साथ जीवात्मा का अद्वैत भाव भारतीय आध्यात्मिकताऔर दार्शनिकता का सार तत्व है। उस परम तत्व को अपने सखा, अपने बंधु के रूप मेंअभिकल्पित करते हुए कविवर रविन्द्रनाथ ठाकुर ने कहा हैः आज झड़ी की रात हुआ आगमन तुम्हारा हैः रोता है आकाशहतास्-सा, नहीं नींद है नयनों में मेरे; द्वार खोलके हे प्रियवर!बार-बार मैंतुम्हे निहार रहा। प्राण-सखा, हे मेरे बन्धु! बाहर कुछ मैं देख न पाता, सोचाकरता हूं कि भला, पथ किधर तुम्हारा है! किस सुदूर सरिता के पार, किस दुर्गम जंगल केपास, किस गंभीर तमिसा होकर हो जाते हो पार, भला, तुम? प्राण-सखा हे मेरेबंधु! सारांशतः पावसवर्णऩ के क्रम में परमात्मा के साथ एकात्मकता की सहज अनुभूति और उसकी सफलअभिव्यक्ति महाकवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर की रचनाधर्मिता की अभिनंदनीय विशिष्टताहै।
राजा वसन्त वर्षा ऋतुओं की रानी लेकिन दोनोंकी कितनी भिन्न कहानी राजा के मुख में हँसी कण्ठ में माला रानी का अन्तरद्रवित दृगों में पानी
डोलती सुरभि राजा घर कोने कोने परियाँ सेवा मेंखड़ी सजा कर दोने खोले अंचल रानी व्याकुल सी आई उमड़ी जाने क्या व्यथा लगी वहरोने
लेखनी लिखे मन में जो निहित व्यथा है रानी की निशि दिन गीली रही कथाहै त्रेता के राजा क्षमा करें यदि बोलूँ राजा रानी की युग से यही प्रथाहै
नृप हुये राम तुमने विपदायें झेलीं थी कीर्ति उन्हें प्रिय तुम वनगयीं अकेली वैदेहि तुम्हें माना कलंकिनी प्रिय ने रानी करुणा की तुम भी विषमपहेली
रो रो राजा की कीर्तिलता पनपाओ रानी आयसु है लिये गर्भ वनजाओ
रामधारी सिंह ' दिनकर'
मैं सदा बरसने वाला मेघ बनूँ
तुम कभी न बुझने वाली प्यास बनो।
संभव है बिना बुलाए तुम तक आऊँ
हो सकता है कुछ कहे बिना फिर जाऊँ
यों तो मैं सबको बहला ही लेता हूँ
लेकिन अपना परिचय कम ही देता हूँ।
मैं बनूँ तुम्हारे मन की सुन्दरता
तुम कभी न थकने वाली साँस बनो।
तुम मुझे उठाओ अगर कहीं गिर जाऊँ
कुछ कहो न जब मैं गीतों से घिर जाऊँ
तुम मुझे जगह दो नयनों में या मन में
पर जैसे भी हो पास रहो जीवन में ।
मैं अमृत बाँटने वाला मेघ बनूँ
तुम मुझे उठाने को आकाश बनो।
हो जहाँ स्वरों का अंत वहाँ मैं गाऊँ
हो जहाँ प्यार ही प्यार वहाँ बस जाऊँ
मैं खिलूँ वहाँ पर जहाँ मरण मुरझाये
मैं चलूँ वहाँ पर जहाँ जगत रुक जाये।
मैं जग में जीने का सामान बनूँ
तुम जीने वालों का इतिहास बनो।
याद बन-बनकर गगन पर
सांवले घन छा गए हैं
ये किसी के प्यार का संदेश लाए
या किसी के अश्रु ही परदेश आए।
श्याम अंतर में गला शीशा दबाए
उठ वियोगिनी देख घर मेहमान आए।
धूल धोने पांव की
सागर गगन पर आ गए हैं
रात ने इनको गले में डालना चाहा
प्यास ने मिटकर इन्हीं को पालना चाहा
बूंद पीकर डालियां पत्ते नए लायीं
औरबनकर फूल कलियां खूब मुस्काईं
प्रीति रथ पर गीत चढ़ कर
रास्ता भरमा गए हैं
श्याम तन में श्याम परियों को लपेटे
घूमते हैं सिंधु का जीवन समेटे
यह किसी जलते हृदय की साधना है
दूरवाले को नयन से बांधना है
रूप के राजा किसी के
रूप से शरमा गए हैं।
रमानाथ अवस्थी
------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- कविता आज औरअभी
शहर में बरसात
(दुबई में कार के भीतर से, जहां बरसात कभी कदा ही होती है)
शहर में बरसातहुई
भीगी-सी ठंडी-सी रातहुई।
भली लगीं खिड़कीपर
शीशे से टकराती
कीमतीबौछारें
सड़कों पर मन्दहुई
तेज़-तेज़ दौड़रही
कार कीकतारें
प्रतिबिम्बित होती हैं बहुरंगीबत्तियां
सजधज बाजारों की
बड़े बड़े ग्लो साइन
बारिश की धारों में अजब समा देतेहैं
धुंधलाता है सामने का कांच
कठिन श्रम करते हैं वाइपर
परे सिमटती है
कोलाहल भरी भीड़
छोटे से कैफे में
शीशे गिराता है लड़का
सिमटा मुस्कुराता-सा
कड़ाहे में पलटता है बार-बार
फिलफिल के पकौड़ों को
दौड़-दौड़ कर परोसता है कावा के गर्मप्याले
गहराई सड़कों पर
टिप-टिपकर बहुत तेज़
होता है टंकित
नया गीत वर्षा का
कौन है लिपिक?
पूर्णिमाबर्मन
एक बौनीबूंद
एक बौनी बूंद ने
मेहराब से लटक
अपना कद
लंबा करना चाहा
बाकी बूंदें भी
देखा-देखी
लंबा होने की होड़ में
चाहे पल भर के लिए ही सही
धक्का-मुक्की
लगा लटकीं
पल भर के लिए
लंबी हुईं
फिर गिरीं
जा मिलीं
अन्य बूंदों में
पानी-पानी हो उठीं
नादानी पर अपनी !
दिव्यामाथुर
लंदन में बरसात
ऐसी जगह पे आके बस गया हूं दोस्तो बारिश का जहां कोई भीहोता नहीं मौसम पतझड़ हो या सर्दी हो या गर्मी का हो आलम वर्षा की फुहारेंबस, गिरती रहें हरदम
मिट्टी है यहां गीली, पानी भी गिरे चुप चुप ना नाव हैकाग़ज़ की, छप छप ना सुनाई दे वो सौंघी सी मिट्टी की ख़ुशबू भी नहीं आती वोभीगी लटों वाली, कमसिन ना दिखाई दे
इस शहर की बारिश का ना कोई भरोसा है पल भर में चुभे सूरज, पल भर में दिखें बादल क्या खेल है कुदरत का, ये कैसे नज़ारे हैं सब कुछ हैमगर फिर भी ना दिल में कोई हलचल
चेहरे ना दिखाई दें, छातों की बनें चादर अपना ना दिखे कोई, सब लगते हैं बेगाने लगता ही नहीं जैसे यह प्यार का मौसम है शम्मां हो बुझी गरतो, कैसे जलें परवाने
बुढापा बहुधा बचपन का पुनरागमन हुआ करता है।बूढ़ी काकी में जिह्वा-स्वाद के सिवा और कोई चेष्टा शेष न थी और न अपने कष्टों कीओर आकर्षित करने का, रोने अतिरिक्त कोई दूसरा सहारा ही। समस्त इन्द्रियां, नेत्र, हाथ और पैर जवाब दे चुके थे। पृथ्वी पर पड़ी रहती और घर वाले कोई बात उनकी इच्छा केप्रतिकूल करते, भोजन का समय टल जाता या उसका परिणाम पूर्ण न होता अथवा बाजार से कोईवस्तु आती और न मिलती तो ये रोने लगती थीं। उनका रोना-सिसकना साधारण रोना न था, वेगला फाड़-फाड़कर रोती थीं।
उनके पतिदेव को स्वर्ग सिधारे कालांतर हो चुका था।बेटे तरुण हो-होकर चल बसे थे। अब एक भतीजे के अलावा और कोई न था। उसी भतीजे के नामउन्होंने अपनी सारी सम्पति लिख दी। भतीजे ने सारी सम्पति लिखाते समय खूब लम्बेचौड़े वादे किए, किन्तु वे सब वादे केवल कुली डिपो के दलालों के दिखाए हुए सब्जबागथे। यद्यपि उस सम्पति की वार्षिक आय डेढ़-दो सौ रुपए से कम न थी तथापि बूढ़ी काकीको पेट भर भोजन भी कठिनाई से मिलता था। इसमें उसके भतीजे पंडित बुद्धिराम का अपराधथा अथवा उसकी अर्धांगिनी श्रीमती रूपा का, इसका निर्णय करना सहज नहीं। बुद्धिरामस्वभाव के सज्जन थे, किंतु उसी समय तक जब कि उनके कोष पर आंच न आए। रूपा स्वभाव सेतीव्र थी सही, पर ईश्वर से डरती थी। अतएव बूढ़ी काकी को उसकी तीव्रता उतनी न खलतीथी जितनी बुद्धिराम की भलमनसाहत।
बुद्धिराम को कभी-कभी अपने अत्याचार का खेद होताथा। विचारते कि इसी सम्पति के कारण मैं इस समय भलामानुष बना बैठा हूं। यदि भौतिकआश्वासन और सूखी सहानुभूति से स्थिति में सुधार हो सकता हो उन्हें कदाचित् कोईआपत्ति न होती, परन्तु विशेष व्यय का भय उनकी सुचेष्टा को दबाए रखता था। यहां तक कियदि द्वार पर कोई भला आदमी बैठा होता और बूढ़ी काकी उस समय अपना राग अलापने लगती तोवह आग हो जाते और घर में आकर उन्हें जोर से डांटते। लड़कों को बुड्ढों से स्वाभाविकविद्वेष होता ही है ौर पिर जब माता-पिता का यह रंग देखते तो वे बूढ़ी काकी को औरसताय करते। कोई चुटकी काटकर भागता, कोई इनपर पानी की कुल्ली कर देता। काकी चीखमारकर रोतीं परन्तु यह बात प्रसिद्द थी कि वह केवल खाने के लिए रोती हैं, अतएव उनकेसंताप और आर्तनाद पर कोई ध्यान नहीं देता था। हां, काकी क्रोधातुर होकर बच्चों कोगालियां देने लगतीं तो रूपा घटनास्थल पर आ पहुंचती। इस भय से काकी अपनी जिह्वाकृपाण का कदाचित् ही प्रयोग करती थीं, यद्यपि उपद्रव-शान्ति का यह उपाय रोने सेकहीं अधिक उपयुक्त था।
संपूर्ण परिवार में यदि काकी से किसी को अनुरागथा, तो वह बुद्धिराम की छोटी लड़की लाडली थी। लाडली अपने दोनों भाइयों के भय सेअपने हिस्से की मिठाई-चबैना बूढ़ी काकी के पास बैठकर खाया करती थी। यही उसकारक्षागार था और यद्यपि काकी की शरण उनकी लोलुपता के कारण बहुत मंहगी पड़ती थी, तथापि भाइयों के अन्याय से कहीं सुलभ थी। इसी स्वार्थानुकूलता ने उन दोनों मेंसहानुभूति का आरोपण कर दिया था।
(2)
रात का समय था।बुद्धिराम के द्वार पर शहनाई बज रही थी और गांव के बच्चों का झुंड विस्मयपूर्णनेत्रों से गाने का रसास्वादन कर रहा था। चारपाइयों पर मेहमान विश्राम करते हुएनाइयों से मुक्कियां लगवा रहे थे। समीप खड़ा भाट विरदावली सुना रहा था और कुछभावज्ञ मेहमानों की "वाह, वाह"परऐसा खुश हो रहा था मानो इस वाह-वाह का यथार्थमें वही अधिकारी है। दो-एक अंग्रेजी पढ़े हुए नवयुवक इन व्यवहारों से उदासीन थे। वेइस गंवार मंडली में बोलना अथवा सम्मिलित होना अपनी प्रतिष्ठा के प्रतिकूल समझते थे।
आज बुद्धिराम के बड़े लड़के मुखराम का तिलक आयाहै। यह उसी का उत्सव है। घर के भीतर स्त्रियां गा रही थीं और रूपा मेहमानों के लिएबोजन में व्यस्त थी। भट्टियों पर कड़ाह चढ़ रहे थे। एक में पूड़ियां-कचौड़ियां निकलरही थीं, दूसरे में अन्य पकवान बनते थे। एक बड़े हंडे मेंमसालेदार तरकारी पक रहीथी। घी और मसाले की क्षुधावर्धक सुगंधि चारों ओर फैली हुईथी।
बूढ़ी काकी अपनी कोठरी में शोकमय विचार की भांतिबैठी हुई थीं। यह स्वाद मिश्रित सुगंधि उन्हें बेचैन कर रहीथी। वे मन-ही-मन विचारकर रही थीं, संभवतः मुझे पूड़ियां न मिलेंगीं। इतनी देर हो गई, कोई भोजन लेकर नहींआया। मालूम होता है सब लोग भोजन कर चुके है। मेरे लिए कुछ न बचा। यह सोचकर उन्हेंरोना आया, परन्तु अपशकुन के भय से वह रो नसकीं।
" आहा कैसी सुगंधि है? अब मुझे कौन पूछता है। जबरोटियों के ही लाले पड़े हैं तब ऐसे भाग्य कहां कि भरपेट पूड़ियां मिलें?" यहविचारकर उन्हें रोना आया, कलेजे में हूक सी उठने लगी। परंतु रूपा के भय से उन्होंने फिरमौन धारण कर लिया।
बूढ़ी काकीदेर तक इन्ही दुखदायक विचारों में डूबीरहीं। घी और मसालों की सुगंधि रह-रहकर मन को आपे से बाहर किए देती थी। मुंह मेंपानी भर-भर आता था। पूड़ियों का स्वाद स्मरण करके हृदय में गुदगुदी होने लगती थी।किसे पुकारूं, आज लाडली बेटी भी नहीं आई। दोनों छोकड़े सदा दिकदिया करते हैं। आजउनका भी कहीं पता नहीं। कुछ मालूम तो होता कि क्या बन रहाहै।
बूढ़ी काकी की कल्पना में पूड़ियों की तस्बीरनाचने लगी। खूब लाल-लाल, फूली-फूली, नरम-नरम होंगीं। रूपा ने भली-भांति भोजन कियाहोगा। कचौड़ियों में अजवाइन और इलायची की महक आ रही होगी। एक पूड़ी मिलतीतोजरा हाथमें लेकर देखती। क्यों न चलकर कड़ाह के सामने ही बैठूं। पूड़ियां छन-छनकर तैयारहोंगी। कड़ाह से गरम-गरमनिकालकर थाल में रखी जाती होंगी। फूल हम घर में भी सूंघसकते हैं , परन्तु वाटिका में कुछ और बात होती है। इस प्रकार निर्णय करकेबूढ़ीकाकी उकड़ूं बैठकर हाथों के बल सरकती हुई बड़ी कठिनाई से चौखट से उतरीं औरधीरे-धीरे रेंगती हुई कड़ाह के पास जा बैठी। यहां आने पर उन्हें उतना ही धैर्य हुआजितना भूखे कुत्ते को खाने वाले के सम्मुख बैठने में होताहै।
रूपा उस समय कार भार से उद्विग्न हो रही थी। कभीइस कोठे में जाती, कभी उस कोठे में, कभी कड़ाह के पास जाती, कभी भंडार में जाती।किसी ने बाहर से आकर कहा---"महाराज ठंडई मांग रहे हैं।"ठंडई देने लगी। इतने मेंफिर किसी ने आकर कहा---" भाट आया है, उसे कुछ दे दो।"भाट के लिए सीधा निकाल रहीथी कि एक तीसरे आदमी ने आकर पूछा---" अभी भोजन तैयार होने में कितना विलंब है? जराढोल, मजीरा उतार दो।"बेचारी अकेली स्त्री दौड़ते-दौड़ते व्याकुल हो रही थी, झुंझलाती थी, कुढ़ती थी, परन्तु क्रोध प्रकट करने का अवसर न पाती थी।भय होता, कहींपड़ोसिनें यह न कहने लगें कि इतने में उबल पड़ीं। प्यास से स्वयं कंठ सूख रहा था।गर्मी के मारे फुंकी जाती थी, परन्तु इतना अवकाश न था कि जरा पानी पी ले अथवा पंखालेकर झले। यह भी खटका था कि जरा आंख हटी और चीजों की लूट मची। इस अवस्था में उसनेबूढ़ी काकी को कड़ाह के पास बैठी देखा तो जल गई। क्रोध न रुक सका। इसका भी ध्यान नरहा कि पड़ोसिनें बैठी हुई हैं, मन में क्या कहेंगीं, पुरुषों में लोग सुनेंगे तोक्या कहेंगे। जिस प्रकार मेंढक केंचुए पर झपटता है, उसी प्रकार वह बूढ़ी काकी परझपटी और उन्हें दोनों हाथों से झटककर बोली---ऐसे पेट में आग लगे, पेट है या भाड़? कोठरी में बैठते हुए क्या दम घुटता था ? अभी मेहमानों ने नहीं खाया, भगवान को भोगनहीं लगा, तब तक धैर्य न हो सका? आकर छाती पर सवर हो गई। जल जाए ऐसी जीभ। दिन भरखाती न होती तो जाने किसकी हांडी में मुंह डालती? गांव देखेगा तो कहेगा किबुढ़ियाभरपेट खाने को नहीं पाती तभी तो इस तरह मुंह बाए फिरती है। डायन न मरे नमांचा छोड़े। नाम बेचने पर लगी है। नाक कटवाकर दम लेगी। इतनी ठूंसती है न जाने कहांभस्म हो जाता है। भला चाहती हो तो जाकर कोठरी में बैठो, जब घर के लोग खाने लगेंगे, तब तुम्हे भी मिलेगा। तुम कोई देवी नहीं हो कि चाहे किसी के मुंह में पनी न जाए, परन्तु तुम्हारी पूजा पहले ही होजाए।
बूढ़ी काकी ने सिर उठाया, न रोईं न बोलीं। चुपचापरेंगती हुई अपनी कोठरी में चली गईं। आवाज ऐसी कठोर थी कि हृदय और मष्तिष्क कीसम्पूर्ण शक्तियां, सम्पूर्ण विचार और सम्पूर्ण भार उसी ओर आकर्षित हो गए थे। नदीमें जब कगार का कोई वृहद खंडकटकर गिरता है तो आस-पास का जल समूह चारों ओर से उसीस्थान को पूरा करने के लिए दौड़ताहै।
(3)
भोजन तैयार हो गया है। आंगन मेंपत्तलें पड़ गईं, मेहमान खाने लगे। स्त्रियों ने जेवनार-गीत गाना आरम्भ कर दिया।मेहमानों के नाई और सेवक गण भी उसी मंडली के साथ किंतु कुछ हटकर भोजन करने बैठे थे, परन्तु सभ्यतानुसार जब तक सब-के-सबखा न चुकें कोई उठ नहीं सकता था। दो-एकमेहमानजो कुछ पढ़े-लिखे थे, सेवकों के दीर्घाहार पर झुंझला रहे थे। वे इस बंधन कोव्यर्थ और बेकार की बात समझतेथे।
बूढ़ी काकी अपनी कोठरी में जाकरपश्चाताप कर रही थी कि मैं कहां-से-कहां गई। उन्हें रूपा पर क्रोध नहीं था। अपनीजल्दबाजी पर दुख था। सच ही तो है जब तक मेहमानलोग भोजन न कर चुकेंगे, घर वाले कैसेखाएंगे। मुझसे इतनी देर भी न रहा गया। सबके सामने पानी उतर गया। अब जब तक कोईबुलाने नहीं आएगा, न जाऊंगी।
मन-ही-मन इस प्रकार का विचार कर वहबुलाने की प्रतीक्षा करने लगीं। परन्तु घी की रुचिकर सुवास बड़ी धैर्य़-परीक्षकप्रतीत हो रही थी। उन्हें एक-एक पल एक-एक युग के समान मालूम होता था।अब पत्तल बिछगई होगी। अब मेहमान आ गए होंगे। लोग हाथ पैर धो रहे हैं, नाई पानी दे रहा है। मालूमहोता है लोग खाने बैठ गए। जेवनार गाया जा रहा है, यह विचार कर वह मन को बहलाने केलिए लेट गईं। धीरे-धीरे एक गीत गुनगुनाने लगीं। उन्हें मालूम हुआ कि मुझे गाते देरहो गई। क्या इतनी देर तक लोग भोजन कर ही रहे होंगे। किसी की आवाज सुनाई नहीं देती।अवश्य ही लोग खा-पीकरचले गए। मुझे कोई बुलाने नहीं आया है। रूपा चिढ़ गई है, क्याजाने न बुलाए। सोचती हो कि आप ही आवेंगीं, वह कोई मेहमान तो नहीं जो उन्हें बुलाऊं।बूढ़ी काकी चलने को तैयार हुईं। यह विश्वास कि एक मिनट में पूड़ियां और मसालेदारतरकारियां सामने आएंगीं, उनकी स्वादेन्द्रियों को गुदगुदाने लगा। उन्होंने मन मेंतरह-तरह के मेसूबे बांधे---पहले तरकारी से पूड़ियां खाऊंगी, फिर दही और शक्कर से, कचौरियां रायते के साथ मजेदार मालूम होंगी। चाहे कोई बुरा माने चाहे भला, मैं तोमांग-मांगकर खाऊंगी। यही न लोग कहेंगे कि इन्हें विचार नहीं? कहा करें, इतने दिन केबाद पूड़ियां मिल रही हैं तो मुंह झूठा करके थोड़े हीउठजाऊंगी ।
वहउकड़ूं बैठकर सरकते हुए आंगन में आईं। परन्तु हाय दुर्भाग्य ! अभिलाषा ने अपनेपुराने स्वभाव के अनुसार समय की मिथ्या कल्पना की थी। मेहमान मंडलीअभी बैठीहुईथी।कोईखाकर उंगलियां चाटता था , कोई तिरछे नेत्रों से देखता था कि और लोग अभीखा रहे हैं या नहीं। कोई इस चिंता में था कि पत्तल पर पूड़ियां छूटी जाती हैं किसीतरह इन्हें भीतर रख लेता। कोई दही खाकर चटकारता था, परन्तुदूसरादोनामांगतेसंकोच करता था कि इतने में बूढ़ी काकी रेंगती हुई उनके बीच में आ पहुंची। कई आदमीचौंककर उठ खड़े हुए। पुकारने लगे---अरे यह बुढ़िया कौन है। यहां कहां से आ गई? देखोकिसी को छू न दे।
पंडित बुद्धिराम काकी को देखते ही क्रोध से तिलमिला गए। पू़ड़ियों का थाललिए खड़े थे। थाल को जमीन पर पटक दिया और जिस प्रकार निर्दयी महाजन अपने किसीबेइमान और भगोड़े कर्जदार को देखते ही उसका टेंटुआ पकड़ लेता है उसी तरह लपककरउन्होंने काकी के दोनों हाथ पकड़े और घसीटते हुए लाकर उन्हें अंधेरी कोठरी में धमसे पटक दिया। आशा रूपी वटिका लू के एक झोंके में विनष्ट हो गई।
मेहमानों ने भोजन किया। घरवालों ने भोजन किया। बाजे वाले, धोबी, चमार भीभोजन कर चुके, परंतु बूढ़ी काकी को किसी ने न पूछा। बुद्धिराम और रूपा दोनों हीबूढ़ी काकी को उनकी निर्लज्जता के लिए दंड देने क निश्चय कर चुके थे। उनके बुढ़ापेपर, दीनता पर, हत्ज्ञान पर किसी को करुणा न आई थी। अकेली लाडली उनके लिए कुढ़ रहीथी।
लाडली को काकी से अत्यंत प्रेम था। बेचारी बोली लड़की थी। बाल-विनोद औरचंचलता की उसमें गंध तक न थी। दोनों बार जब उसके माता पिता ने काकी को निर्दयता सेघसीटा तो लाडली का हृदय एंठकर रह गया। वह झुंझला रही थी कि हम लोग काकी को क्योंबहुत सी पूड़ियां नहीं देते। क्या मेहमान सब-की-सब खा जाएंगे? और यदि काकी नेमेहमानों से पहले खा लिया तो क्या बिगड़ जाएगा? वह काकी के पास जाकर उन्हें धैर्यदेना चाहती थी, परन्तु माता के भय से न जाती थी। उसने अपने हिस्से की पूड़ियांबिल्कुलन खाईं थीं। अपनी गुड़िया की पिटारी में बन्द कर रखी थीं।उन पूड़ियों कोकाकी के पास ले जाना चाहती थी। उसका हृदय अधीर हो रहा था। बूढ़ी काकी मेरी बातसुनते ही उठ बैठेंगीं, पूड़ियां देखकर कैसी प्रसन्न होंगीं ! मुझे खूब प्यारकरेंगीं।
(4)
रातको ग्यारह बज गए थे। रूपा आंगन में पड़ी सो रही थी। लाडली की आंखों मेंनींद न आती थी। काकी को पूड़ियां खिलाने की खुशी उसे सोने न देती थी।उसनेगु़ड़ियों कीपिटारी सामने रखी थी। जब विश्वास हो गया कि अम्मा सो रही हैं, तो वहचुपके से उठी और विचारने लगी, कैसे चलूं। चारो ओर अंधेरा था। केवल चूल्हों में आगचमकरही थी और चूल्हों के पास एक कुत्ता लेटा हुआ था। लाडली की दृष्टि सामने वालेनीम पर गई। उसे मालूम हुआ कि उस पर हनुमान जी बैठे हुए हैं। उनकी पूंछ, उनकी गदा , वह स्पष्ट दिखलाई दे रही है। मारे भय के उसने आँखें बंद कर लीं। इतने में कुत्ता उठबैठा, लाडली को ढाढ़स हुआ। कई सोए हुए मनुष्यों के बदले एक भागता हुआ कुत्ता उसकेलिए अधिक धैर्य का कारण हुआ। उसने पिटारी उठाई और बूढ़ी काकी की कोठरी की ओरचली।
(5)
बूढ़ी काकी को केवल इतना स्मरण था कि किसी ने मेरे हाथ पकड़कर घसीटे, फिरऐसा मालूम हुआ कि जैसे कोई पहाड़ पर उड़ाए लिए जाता है। उनके पैर बार-बार पत्थरोंसे टकराए तब किसी ने उन्हें पहाड़ पर से पटका, वे मूर्छित होगईं।
जब वे सचेत हुईं तो किसी की जरा भी आहट न मिलती थी। समझी कि सब लोग खा-पीकर सो गए और उनके साथ मेरी तकदीर भी सो गई। रात कैसे कटेगी? राम! क्या खाऊँ? पेट में अग्नि धधक रही है। हा! किसी ने मेरी सुधि न ली। क्या मेरा पेट काटने से धन जुड़ जाएगा? इन लोगों को इतनी भी दया नहीं आती कि न जाने बुढ़िया कब मर जाए? उसका जी क्यों दुखावें? मैं पेट की रोटियां ही खाती हूं कि और कुछ? इस पर यह हाल। मैं अंधी, अपाहिज ठहरी, न कुछ सुनूं न बूझूं। यदि आंगन में चली गई तो क्या बुद्धिराम से इतना कहते न बनता था कि काकी अभी लोग खाना खा रहे हैं फिर आना। मुझे घसीटा, पटका। उन्ही पूड़ियों के लिए रूपा ने सबके सामने गालियां दीं। उन्हीं पूड़ियों के लिए इतनी दुर्गति करने पर भी उनका पत्थर का कलेजा न पसीजा। सबको खिलाया, मेरी बात तक न पूछी। जब तब ही नदीं, तब अब क्या देंगे? यह विचार कर काकी निराशमय संतोष के साथ लेट गई। ग्लानि से गला भर-भर आता था, परन्तु मेहमानों के भय से रोती न थी। सहसा कानों में आवाज आई ---" काकी उठो, मैं पूड़ियां लाई हूं।" काकी ने लाडली की बोली पहचानी। चटपट उठ बैठी। दोनों हाथों से लाडली को टटोला और उसे गोद में बिठा लिया। लाडली ने पूड़ियां निकालकर दीं। काकी ने पूछा---क्या तुम्हारी अम्मा ने दी है? लाडली ने कहा---नहीं, यह मेरे हिस्से की हैं। काकी पूड़ियों पर टूट पडीं। पांच मिनट में पिटारी खाली हो गई। लाडली ने पूछा---काकी पेट भर गया। जैसे थोड़ी-सी वर्षा ठंडक के स्थान पर और भी गर्मी पैदा कर देती है उस भांति इन थोड़ी पूड़ियों ने काकी की क्षुधा और इक्षा को और उत्तेजित कर दिया था। बोली---नहीं बेटी, जाकर अम्मा से और मांग लाओ। लाडली ने कहा---अम्मा सोती हैं, जगाऊंगी तो मारेंगीं। काकी ने पिटारी को फिर टटोला। उसमें कुछ खुर्चन गिरी थी। बार-बार होंठ चाटती थीं, चटखारे भरती थीं। हृदय मसोस रहा था कि और पूड़ियां कैसे पाऊं। संतोष सेतु जब टूट जाता है तब इच्छा का बहाव अपरिमित हो जाता है। मतवालों को मद का स्मरण करना उन्हें मदांध बनाता है। काकी का अधीर मन इच्छाओं के प्रबल प्रवाह में बह गया। उचित और अनुचित का विचार जाता रहा। वे कुछ देर तक उस इच्छा को रोकती रहीं। सहसा लाडली से बोलीं---मेरा हाथ पकड़कर वहां ले चलो जहां मेहमानों ने बैठकर भोजन किया है। लाडली उनका अभिप्राय समझ न सकी। उसने काकी का हाथ पकड़ा और ले जाकर झूठे पत्तलों के पास बिठा दिया। दीन, क्षुधातुर, हत् ज्ञान बुढ़िया पत्तलों से पूड़ियों के टुकड़े चुन-चुनकर भक्षण करने लगी। ओह दही कितना स्वादिष्ट था, कचौड़ियां कितनी सलोनी, खस्ता कितने सुकोमल। काकी बुद्धिहीन होते हुए भी इतना जानती थी कि मैं वह काम कर रही हूं, जो मुझे कदापि न करना चाहिए। मैं दूसरों की झूठी पत्तल चाट रही हूं। परंतु बुढ़ापा तृष्णा रोग का अंतिम समय है, जब संपूर्ण इच्छाएं एक ही केन्द्र पर आ लगती हैं। बूढ़ी काकी में यह केन्द्र उनकी स्वादेन्द्रिय थी। ठीक उसी समय रूपा की आँख खुली। उसे मालूम हुआ कि लाडली मेरे पास नहीं है। वह चौंकी, चारपाई के इधर-उधर ताकने लगी कि कहीं नीचे तो नहीं गिर पड़ी। उसे वहां न पाकर वह उठी तो क्या देखती है कि लाडली जूठे पत्तलों के पास चुपचाप खड़ी है और बूढ़ी काकी पत्तलों पर से पूड़ियों के टुकड़े उठा-उठाकर खा रही है। रूपा का हृदय सन्न हो गया। किसी गाय की गरदन पर छुरी चलते देखकर जो अवस्था उसकी होती, वही उस समय हुई। एक ब्राह्मणी दूसरों की झूठी पत्तल टटोले, इससे अधिक शोकमय दृश्य असंभव था। पूड़ियों के कुछ ग्रासों के लिए उसकी चचेरी सास ऐसा निष्कृष्ट कर्म कर रही है। यह वह दृश्य था जिसे देखकर देखने वालों के हृदय कांप उठते हैं। ऐसा प्रतीत होता मानो जमीन रुक गई, आसमान चक्कर खा रहा है। संसार पर कोई आपत्ति आने वाली है। रूपा को क्रोध न आया। शोक के सम्मुख क्रोध कहां? करुणा और भय से उसकी आँखें भर आय़ीं। इस अधर्म का भागी कौन है? उसने सच्चे हृदय से गगन मंडल की ओर हाथ उठाकर कहा---परमात्मा मेरे बच्चों पर दया करो। इस अधर्म का दंड मुझे मत दो, नहीं तो मेरा सत्यानाश हो जाएगा। रूपा को अपनी स्वार्थपरता और अन्याय इस प्रकार प्रत्यक्ष रूप में कभी न देख पड़े थे। वह सोचने लगी---हाय! कितनी निर्दय हूं। जिसकी सम्पति से मुझे दो सौ रुपया आय हो रही है, उसकी यह दुर्गति। और मेरे कारण। हे दयामय भगवान! मुझसे बड़ी भारी चूक हुई है, मुझे क्षमा करो। आज मेरे बेटे का तिलक था। सैकड़ों मनुष्यों ने भोजन पाया। मैं उनके इशारों की दासी बनी रही। अपने नाम के लिए सैकड़ों रुपए व्यय कर दिए, परन्तु जिसकी बदौलत हजारों रुपए खाए, उसे इस उत्सव में भी भरपेट भोजन न दे सकी। केवल इसी कारण तो, वह वृद्धा असहाय है। रूपा नेदिया जलाया, अपने भंडार का द्वार खोला और एक थाली में सम्पूर्ण सामग्रियां सजाकरबूढ़ी काकी की ओर चली। आधी रात जा चुकी थी, आकाश पर तारों के थाल सजे हुए थे औरउन पर बैठे हुए देवगण स्वर्गीय पदार्थ सजा रहे थे, परन्तु उसमें किसी को वह परमानंदप्राप्त न हो सकता था, जो बूढ़ी काकी को अपने सम्मुख थाल देखकर प्राप्त हुआ। रूपाने कंठारुद्ध स्वर में कहा---काकी उठो, भोजन कर लो। मुझसे आज बड़ी भूल हुई, उसकाबुरा न मानना। परमात्मा से प्रार्थना कर दो कि वह मेरा अपराध क्षमा कर दें। भोले-भोले बच्चों की भांति, जो मिठाइयां पाकर मार और तिरस्कार सब भूल जाता है, बूढ़ी काकी वैसे ही सब भुलाकर बैठी हुई खाना खा रही थी। उनके एक-एक रोंये से सच्चीसदिच्छाएं निकल रही थीं और रूपा बैठी स्वर्गीय दृश्य का आनन्द लेने में निमग्नथी।
वेजब बाहर जाते, हाथ में तलवार लिए रहते। पुराने क्षत्रिय।निश्चित बोर हो जाते होंगे। हमेशा क्या जरूरत, पर वजन लादना पड़ता था। बाद मेंसिर्फ़ कटार की चल गयी। हल्की, तेज़। ली और निकल गये। सोचो ज़रा उनका कष्ट। मैं तोअनुमान लगा सकता हूँ। चार-पांच रोज़ से इधर छाता लेकर घूम रहाहूँ। यहां-वहां भूलभी जाता हूँ। छाते में यही एक बीमारी है, जब-तब छूट जाता है, कहीं भी। क्षत्रिय वीरभी जहां-तहां तलवार भूल जाते होंगे। लड़ने-भिड़ने वालों का दिमाग यों भी खास तेज़नहीं होता। इसलिए बाद में कमर में म्यान कसी जाने लगी जिसमें तलवार डाले रहते किभूलने का सवाल ही न उठे। आजकल वैसे क्षत्रिय नहीं रहे। होते तो अपनी कमर में एकतलवार और एक छाता कसे घूमते नज़र आते। जब जिसकी ज़रूरत वही निकाल दिया। पुराने समयमें नौकर पीछे-पीछे छतर लेकर चलता था और खुद मालिक तलवार लेकर। अब तलवार बेज़रूरतहो गयी और छतर उठाने वाला अलग कर दिया गया। अब हम अपना छतर खुद उठाये चलते हैं।जैसे मैंचार-पांच दिनों सेछाता उठाय़े घूम रहा हूँ।
अक्सर जब छाता लेकर घर से निकलते हैं, वर्षा नहींहोती। बादल बिचक जाते है। कौन बरसे? फायदा क्या ? लोग भीगने को ही राज़ी नहीं तोव्यर्थ पानी क्यों गंवाया जाए? ऐसी हालत में छाता एक समस्या हो जाती है। इसे कैसेउठाया जाए? पिछले दिनों मैंने अलग-अलग ढंग से छाता उठाने के प्रयोग किए हैं। जैसेएक सामान्य शरीफ़ाना अन्दाज़ यह है कि आप छाते को बांए हाथ पर लटका लें। बांयेंअथवा दाहिने हाथ पर। ऐसा मैने अक्सर किया है। विशेष रूप से स्टैंड पर किसी काइन्तज़ार करते हुए या किसी से बातें करते समय। पर यह मुद्रा ज्यादा देर चल नहींपाती। कोहनी से हाथ बराबर नब्बे डिग्री का कोण बनाए वज़न सहता है। अपने देशी मरदानेछाते आम तौर पर हल्के नहीं होते। इस पोज़ में चलने में असुविधा होती है।छाते कानिचला भाग (पता नहीं छाते का निचला या ऊपरी भाग किसे कहेंगे क्योंकि खुलने पर छातेका जो भाग ऊपर होता है, छाता बन्द करने पर वही भाग नीचे आ जाता है)। बार-बार पैरोंसे टकराता है। मज़बूरन आप हाथ को शरीर से थोड़ा अलग हटाकर चलते हैं जैसे पूजा कीथाली लेकर मन्दिर जानेवाली औरतें थालीवाले हाथ को अपने बदन से दूर रखे बिना तेज़ीसे नहीं चल सकतीं। आपका पोज़ भी कुछ वैसा बन जाता है। नज़रें नीची, ज़मीन पर कीचड़होने के कारण, दर्द करते हाथ और धीमी चाल। आपका पूरा व्यक्तित्व एक प्रकार सेसुस्त, निष्क्रिय और अर्थहीन लगने लगता है। तब आपके पास कोई चारा नहीं रह जाता किआप छाते को किसी दूसरी तरह से उठाने लगें।
क्या कीजिएगा? एक तरीका यह है कि आप ग्रामीणों की तरहछाता लेकर चलें। यानी जैसे कन्धे लठ्ठ लेकर चलते हैं, वैसे। इसमें एक लाभ स्पष्ट हैकि चाल तेज़ रहती है। पर मैं इस तरीके को अपना नहीं पाता। एक तो यही पूर्वाग्रह कामकरता है कि यह ढंग गंवारू है। गांवों की खुलीसड़कों पर छाता उठाने की यह शैलीसुविधाजनक रहती है। भीड़ नहीं रहती और यह भय नहीं कि छाते की नोक किसी पीछे आनेवालेकी आंख या नाक से टकराएगी।शहर की भीड़ में आप ऐसे कन्धे पर छाता रखे चलेंगे तोजल्दी ही किसीकी गालियां सुनेंगे। थोड़ा भी इधर-उधर घूमे कि किसी की गरदन पर पड़ीया सीने में चुभी किरिच-जैसी। शहर में सौदा खतीदने जोगांववालेआते हैं उन्हें इसढंग से छाता उठाने के कारण अक्सरझिड़कियां खानी पड़ती हैं। कुछ तो मैने देखा है किबन्द छाते को भी वैसे ही उठाए रहते हैं जैसे खुले छाते को।झण्डे की तरह लिए चले जारहे हैं। कृष्णलीला के पुराने चित्रों में जैसे गोपिकाएँ छड़ी उठायी रहती थीं। किसीने गड़बड़ किया तो दिया कसकर। इस तरह छाता उठाना सोद्देश्य लगता है। चेहरे परतनाव-सा आ जाता है, खुद अपने से हम आतंकित होने लगते हैं। ताश के पत्तों में हुकुमका बादशाह या हुकुम का गुलाम या चिड़ी का बादशाह जिस तरहहाथ में शस्त्र लिए तनेनज़र आते हैं उस तरह।
इसलिए जब छाता हाथ में होता है तो इच्छा होती है किपानी बरस जाए तोठीक। खोल लेंगे तो कोई असुविधा नहीं होगी। दाहिने हाथ में छाता हैऔर बांए हाथ से कपड़े ऊपर चढ़ाए कीचड़ से बचते चले जा रहे हैं। मेरा पतली मोहरी कापैंट ऊपर चढ़ाने से नहीं चढ़ता। यह सुख तो पज़ामे कुरते में है। एक हाथ से दोनों केपांयचे ऊपर कर लो, दूसरे हाथ में छाता ले मज़े-मज़े से चले जाओ। " संवरिया सावनबीता जाये"गाते। यहभ्रम है कि छाता खोल लो तो बदन नहीं भीगता। जिस तरह सेअसूर्यम्पश्या लड़कियों पर भी राह-चलतों की नज़र पड़ ही जाती है उस तरह कुछ बूंदेंतो बदन पर गिरती ही हैं। कमर के नीचे का भाग भीग जाता है। अच्छाहै।
कई बार मैने सोचा कि सराफ़े के छोटे दलालों की तरहछाता बगल में दाब लिया जाए और घूमते रहें। दलाल इसमें बड़े चुस्त नज़र आते हैं जोउनके व्यवसाय के लिये आवश्यक है। मैं ऐसा करूं तो कस्बे के मिडिल स्कूल का पुरानामास्टर नज़र आऊँ। आदर्श, मध्यमवर्गीय , ईमानदार और एक ऐसी लड़की का बाप जिसके लिएलड़का नहीं मिल रहा हो या मिल गया तो दहेज़ नहीं जुट रहा हो। पुराने न्यू थियेटर्सया बाम्बे टाकीज़ की फिल्मों में जैसे टिपिकल बाप होते थे, पम्प शू, चौखाने का कोट, गोल टोपी और धोतीवाले। वे ज़ब बाहर जाते थे छाता बगल में रखते थे। कहीं भूलते नहींथे। बगल में छाता दाबे शायद मैं वैसा ही लगूँ। महिलाएं और खासकर नौकरीपेशा महिलाएंअपना छाता बगल में दाबकर चलती हैं। एक तो इनके छाते छोटे-छोटे होते हैं। वज़न मेंहल्के और इनमें वह भालेनुमा नोंक नहीं होती जैसी मरदाने छातों में होती है। पतानहीं इसके मूल में छाता बनानेवालों का तर्क क्या है? यदि पुरुष अपना छाता बगल मेंदबाकर चले तो उनके पीछे आनेवाले को असुविधा होती है। वह भालेनुमा नोक चुभ सकती है।पर महिलाओं का पीछा करने में ऐसा कोई खतरा नहीं है। मरदों की किस्मत में लम्बे छातेलिखे हैं। छड़ी-जैसे लिए चलना पड़ता है।
जिन दिनों स्कूल जाते थे, छाता कन्धे पर लटका लेते थे।दोनों हाथ खाली रहते थे और बड़े मज़े से आवारागर्दी की जा सकती थी। कन्धे मोटे नहींथे, छाता फिट आ जाता था। अब कन्धे पर छाता रख चार कदम चलना कठिन है। नहीं जमता।कन्धे पर सुग्गा बिठाकर चलनेवाले का ध्यान जिस तरह कन्धे पर ही लगा रहता है, वैसाहो जाता है।
कुछ समझ नहीं आता। चार-पांच दिनों से हाथ मेंछातालेकर शहर मेंघूम रहा हूँ और हर तरह से कोशिश करके देख चुका, छाता लेकर चलना एकमुसीबत है। एक छोटी-सी साधारण वस्तु मेरे पूरे व्यक्तित्व को आकार देने लगती है।मैं अपने को सुस्त और व्यर्थ अनुभव करने लगता हूँ। चाहे हूं नहीं पर स्मार्ट लगनाचाहता हूं। छाता लगने नहीं देता। अजीब देसी मध्यवर्गीय नजर आता हूँ। उम्र ज्यादालगने लगती है---कुछ ढीला और निराश-सा आदमी मुसीबत में फंसा अपने को बचाता हुआ, सुरसा की तलाश में फूंक-फूंककर कदम रखकर चलनेवाला, अपने को बड़ा होशियार लगानेवाला।मूर्ख। कल मैने दिन भर यों किया कि बन्द छाते को बिल्कुल बीच से ऐसे पकड़लिया जैसेपुलिसवाले डंडा पकड़ते हैं। मैंने सोचा कि इस तरहमैं इस छाते को अपने व्यक्तित्वका हिस्सा नहीं बनने दूंगा। वह मुझसे अलग लगेगा जैसे किसी दूसरे का छाता हो और मैंउसे लौटाने जा रहा हूं। पर एक तनाव-सा बना रहा। पुलिसवाले जैसे डंडे को पकड़ते हैंयदि उसतरहछाता पकड़ूंगा तो तनाव रहेगा। कुछ समझ नहीं आता । (छाते को नापसंद करनेका यह अर्थ नहीं कि रेनकोट का भक्त हूँ। उसमें तो अजब ज़मादार नज़र आता हूँ या सी.आई. डी. का शक्की आदमी। उससे उबरकर ही मैं चार-पांच दिन से छाता लिए घूम रहा हूं।
आज सुबह से घर में हूं। निकलूंगा तो छाता हाथ में लेकरजाना होगा। अपने कमरे में छाता उठाने की विभिन्न शैलियों को जांच-परख चुका हूं औरपरेशान हूं। मुझेलगता है कि एक अच्छी-खासी उपयोगी चीज़ ( पुष्तकों में लिखा है किछाता उपयोगी वस्तु है, यह वर्षा और गर्मी दोनों से बचाता है) मेरे लिए पुरानेपन काप्रतीक बन गयी है। मैं इसे साथ रख अपने को युवा अनुभव नहीं करता। मैं इससे अपने कोअलग करना चाहता हूं। इस बरसात में यह संभव नहीं। इस छाते को हाथ में रखे तो किसी भीबरसात में संभव नहीं।
एक बड़ी-सी घटा आकाश के एक छोर से इधर बढ़ती आ रही है।आधा घण्टा बाद लगता है बरसेगी। मुझे बाहर जाना है। पर...।
वैदिक वाड़्मयका बहुत ही गरिमामय शब्द है संस्कृति। यजुर्वेद में आया है "सा संस्कृति प्रथमाविश्ववारा " वह संस्कृति ही पहली है जिसने विश्व को धारण कर ऱखा है। वहयही वेद कीसंस्कृति है। पहले हमें संस्कृति शब्द को जानना होगा। संस्कृति शब्द को तोड़ेंतोसम + कृति बनता है। सम उपसर्ग हमें अच्छाई की ओर ले जाता है और कृति कर्म की ओर।कृ-करणे धातु से निर्मित यह शब्द कृति हमें सदैव कर्म की ओर ही प्रेरित करता है। जोसुन्दर व श्रेष्ठ कर्म है वही संस्कृति है। प्रभावशील और प्रेरित करने वाला, अच्छाईकी तरफ ले जाने वाला कर्म कृति तक सीमित नहीं होता, बल्कि सुन्दर व श्रेष्ठ कृति, अनुकरणीय कृति ही आगे चलकर संस्कृति बन जाती है। वेद विश्व का प्रथम ज्ञान है , प्राचीनतम ज्ञान पुष्तक के रूप में विश्व के सभी विद्वान इसे स्वीकारते हैं।सार्वभौमिक व पूर्णतया मानव मूल्यों को जन्म देने वाला यह वैदिकज्ञानवैज्ञानिकऔर मौलिक है और मानव संस्कृति का मूल है व सभी संस्कृति का परिचायक है।मानवीयउत्तम गुण, कर्म , स्वभाव कोजो ज्ञानएक उचित दिशा देवही तो मानवोचित मूल्यहै।वेदों का उपदेश श्रेष्ठता पूर्ण कृति संपादक है अतः वह एक श्रेष्ठतम संस्कृतिको जन्म देता है। उदाहरण के तौरपर एक वेदमंत्र हम लेते हैं।
यहां कहा गयाहै कि हे सवितः देव अर्थातसर्व उत्पादकएवं सर्व सुखों के दाता परमेश्वर! हमारेसारे दुर्गुण दूर कर दें। और जो उत्तम गुण ,कर्म , स्वभाव और पदार्थ हैं, उन्हेंहमें प्राप्त कराइये।
इस मंत्र मेंसविता देव की उपासना हो रही है। सविता का सामान्य अर्थ उत्पन्न करने वाला होता है।सर्वेषां देवानाम् प्रसदिता इति सविता। सभी देवताओं को जो पैदा करता है वही सविताहै। भौतिक अर्थ में सविता सूर्य को भी कहते हैं। मनुष्य के जीवन में सूर्य भी अपनेतेज से अनेक उत्तमताओं को पैदा करता है। अपने जीवन में सूर्य के प्रकाश का महत्वहम जब विश्लेषित कर सकने में सक्षम होंगे तब सविता के महत्व को जानसकेंगे।
देव शब्द कामतलब देने वाला होता है। निरक्ताचार्य यास्क कहते हैं-देव कस्मात्--देव किस कारणसे?
उत्तर हैः देवोदानाद् धूपनाद् द्योतनाद् द्विस्थानो वा भवतीतिक। अर्थात देव देने से, प्रकाश करनेसे, मार्ग दर्शन से अथवा द्विस्थली होने से। यहां माता, पिता, आचार्य, मित्र, बन्धुइत्यादि सब देव हैं क्योंकि ये हमें कुछ देते हैं। राह दिखाते हैं। सूर्य , चन्द्र, तारे आदि भी देव हैं क्योंकि प्रकाशकीय पदार्थ हैं; द्यौलोक के पदार्थ हैं।
इस प्रकार उक्तमंत्र से मनुष्य सद्गुण धारण करता है। दुर्गुण छोड़ता है तथा सर्व सुख दायकपरमेश्वर से जुड़ता है। यह एक विश्वास है कि जब सर्व सत्रा (सबके आधार) प्रभु सत्रासविता देव कोअपने अन्दर धारे, तब मन शुद्ध और पवित्र होने लगता है और उत्तमसंकल्पों का आना प्रारंभ हो जाता है, जिससे हमारा जीवन केवल शुद्धता को ग्रहण करताहै और अशुद्धता से प्रथक होने लगता है। यही मानवीय संस्कृति है जो सदैव शुद्धता कीओर अग्रसर करती है।अन्दर बाहर सब तरफ से। जैसे साबुन और जल मिलकर गन्दे वस्त्रोंसे मैल बाहर निकालते हैं, यह संस्कृति भी गन्दे व्यवहार व गन्दी आदतों से अलग करकेशुद्धाचरणों से जोड़ती है।
मानव जीवन कीसुखद सफलता के लिए शुद्धाचरण की ही आवश्यकता है। कर्मठता के साथ शुद्धाचरण मिल जाएतो ये दोनों साबुन और जल का काम करते हैं। निःसंदेह सविता देव प्रेरक बनकर हमारेजीवन को सदा जीवन्त अर्थात सार्थक बनाते हैं और हर बुराई से प्रथक करते हैं।
नन्हे-नन्हे बादलजब पवन के कन्धों परबैठकर घूमने निकले तो मारे खुशीके झूम रहे थे। घर के अन्दर बैठे-बैठे तोउन्होंनेप्रकृति का ऐसा नज़ारा कभी नहीं देखाथा। ज्यादा-से ज्यादा अगर समन्दरनेखिड़की खोल दी तो कुछ रंग-बिरंगी मझलियां जरूरदेखने को मिल जाती थीं, वरनापानीलाना औरनीले-पनीले फेनिल आंचलसेखेलना, मात्र यही एक मनोरंजन था उनका औरलहरें तो उन्हें इतनी प्रिय थीं कि उनके साथ खेले बगैर तो सो तक नहीं पाते थे वे।
आज पहली बार पवन के कन्धों पर बैठकर उन्हें बाहर कीदुनिया की सैर का अवसर मिला था और वे बेहद खुश थे...इतने खुश किमारे खुशी केआसमानपर जाबैठे थे...दिन के सूरज को ढक लिया था और रातके चंदा तारेसबअपनीझोली मेंछुपा लिए थे।
वाटिका, उपवन, ग्राम, शहर न जाने क्या-क्यादिखाईदेरहे थे उन्हें।
पर बादल तो बादल, जरा-सी पवन की आंख झपकी नहीं किचुपचाप कन्धों से सरकेऔर आगे-आगे दौड़ने लगे। जोश में एक दूसरे का हाथ तक छोड़दियाऔर पापा पवन, मां पृथ्वी, यहां तक कि घर, सबसे हीदूर...बहुत दूर निकल गए।भूलगए कि रोज़-रोज़ धरती-मां उन्हे क्या सिखलाती थी---अकेले घर से दूर मत जाना, अजनबियों से बातें मत करना, वगैरह...वगैरह।
अब किसी बादल के आगे उंचे-उंचे पर्वत थे तो किसी कीआँखों के नीचे गहरा नीला समन्दर। किसी के आगे फैला मरुथल का विस्तार था तो कोई सावनका अन्धा अभी भी हरी-भरी वादियों में ही विचर रहा था।
थोड़ी ही देर में जब पवन को पता चला कि सारे हीबादलपीछे कहीं छूट गए हैं, तो वह बहुत घबराया। लगा पागलों की तरह उन्हें ढूंढने।पास खड़ेएक-एक पेड़तक से पूछडाला। नदियों से पूछा, सूरज की किरनों सेपूछा ...सबसे पूछा---तुमने कहीं मेरे बच्चों को तो नहीं देखा। पर सबका एक हीउत्तरथा--- अभी-अभी तो यहीं खेल रहे थे।
बादलों को ढूंढता, तेजी से दैड़ता परेशान पवनबारबारउन्ही रास्तों पर गोल-गोलचक्कर लगाने लगा, पर बादल कहीं नहींदिखे। नाम ले-लेकरकई-कई आवाजें भीदीं, परन्तुएक भीजबाव नहीं मिला, कहीं कोई अता-पता नहीं था उनका।खिसिया-खिसियाकर अबवहकभी उन्हें डांटता-फटकाराता तोकभीअपनी ही लापरवाही परदुखीहो जाता। कहां ढूंढे, किससे पूछे, कुछ समझ में नहीं आ रहा था उसके। लोग परेशानथे--यह पवन को क्या हो गया आज, कैसी आंधी उठ खड़ी हुई है ... घबराकरसभीनेअपने-अपने खिड़की, दरवाजे सब बन्द कर लिए।
उधर अकेले-अकेले घूमते जबबादलथक गए औरअंधेरा होगयातो उन्हें डर लगा औरघर की याद आने लगी। परन्तु घर वापस जाने का रास्ता तोमालूम ही नहीं था उन्हें। लगेसब घबराकरजोर-जोर से रोने। इतना रोए कि आंसुओं नेटपटप टपटप पूरी पृथ्वी गीली कर दी।सूखे ताल-तलैया सब भर दिए और बहती नदियों मेंउफान आ गया। दरअसल रोते-रोते बेहाल होगए वे। नतीजा यह कि जिधर देखो, उधर ही बाढ़ आगई।जानते हो बच्चों, यह पृथ्वी पर पहली-पहली ऐसी बारिश थी जो किआजतकसभी को यादहै।
पर करुणामयी औरसमझदारपहाणियोंसे उनका दुख देखा नगया और थके हारे बादलों कोगोदी में उठाकर उन्होंनेखूबउन्हेंबहलाया-फुसलाया...चुप कराया। कान्धेसे लगा-लगागर थपकी दीऔर समझाया कि रोनेकी तो कोई बात ही नहीं, रोने से तो कुछ हासिल नहीं होता---यही नहीं नीचे बिखरी वादीमें बसे उनके घर का रास्तातक दिखला दिया उन्हें। तब पर्वतराज के कहने पररेशे-रेशेबिखरे और बेहालरोते उन बादलों कोकुछ समझदारकिरनों नेगोदी में उठाया, कुछजोथोड़े बड़े थे उनकी भीउंगली पकडकर, सबकोघर तक छोड़ गईंवे।
तो इस तरह से जैसे तैसेवेथके, भूखे-प्यासे बादल वापस अपने घरतकवापस पहुंच पाए। उस दिन तो उनके पास कोई लन्चबौक्स भी नही था, जो रोज़ पानी लाते समय वे अपने साथ ले जाया करते थे। उसके बाद सेतो बादल जब भी पवन के साथ घूमने जाते हैं, न उंगली छोड़ते हैं औरना ही अपनीधरतीमां को हीआंखों से दूर होने देते हैं।बच्चों अब तुम पूछोगे कि फिर यह बारिशअब भी कैसे और क्यों होती रहतीहै, तो यहकोई रोनेकी थोड़े ही है, यह तोखुशी कीबरसात है। गौर से देखेगो तोआज भी आकाश में बादल तुम्हें खेलते और खिल-खिलाकरहंसते औरदौड़ते-भागते दिख जाएंगे। पवन के कन्धे पर बैठ कर सैर करती उनकीकिलकारियों की आवाज भीसाफ-साफ सुनाई देगी। कभी-कभी ज्यादा खुश होने पर भी तो आंसूनिकल आते हैं और यही वह बारिश है जिसका हम सभी को इन्तजाररहता हैं; इससुख-वर्षाके गिरते ही चारो तरफ तरह-तरह केनए-नए फल-फूलउग आते हैं, फसलें लहलहा जाती हैं औरहरियाली-ही-हरियालीछा जाती है। हां--शायद कभी-कभी एकाध भूला-भटका, अकेला दौड़ताबादल आजभी तुम्हे परेशान और थका दिख ही जाए, पर यह भी अन्य सभी नटखटऔरशैतानबच्चों की तरह जल्दी-ही समझ जाएगा...सबक सीख लेगा!
How often we all have yearned- what...if...! But what is this 'what' and 'if ‘? A need of the hour or a desire to break free from the boundaries or myths of any given society or circumstance... perhaps even the demon of one's own dreams! This need is always so personal and circumstantial that it is difficult to define it in a universal frame or formula; in a parched and dry land rain-cloud is a welcoming sight, while in a deluge a dreaded one!
Like an individual life path, Society has always visualized music or art in a certain frame and order, yet always rebels of new generation have toyed with various and different ideas! Mad or modern , sometimes even a puritan or genius...call them what ever one may like ---but these are the one, who again and again, have broken all the rules and boundaries...and funnily enough these are the one, who while causing quite a few ripples, have often bumped into new horizons...found new ideas...given a new vision or hope to the dull and dying culture.
But what makes one object a piece of sculpture another coffee table or an ordinary stand! (A scull embedded with many million pounds worth of solitaire diamonds and titled ' for the fear of God' was recently recognized as unique piece of art and drew the attention of the whole world's art lovers and critics. No body dared to call it madness or grotesque and it fetched an exuberant price in a prestigious art sale and was labeled as the most expensive art piece ever!)
Most Expensive
( here is a clip from the article at its first appearance)
Here's a flagship show by our best and most renowned maker of phenomenal objects, Damien Hirst. With all the skills of a superlative, luxury goods craftsman, and a fanatical vision, Hirst's work combines idolatry and high religious orthodoxy - Mexico's 'Day of the Dead'---The exhibition features a life-sized cast of a human skull in platinum, with a multitude of diamonds set in it. This fabulously expensive piece of artistic merchandise may even be, as the press release says, 'without precedent in the history of art', although the truly rich may deem it puzzlingly incomplete without the rest of its skeleton.
So then, can we say confidently that beauty lies in the eyes of beholder...a doubtful statement perhaps... yet somehow deep inside, all of us will agree with this statement and want to say ‘yes’ to it sometimes! Then, may I ask again what is this art...is this inner dilemma... restlessness of soul...body and mind...an urge to express in a unique fashion!
Same goes for literature...Take poetry for instance...one may marvel at technique or revel in the meaning. Some suggest ( similar to the devotees of every thing classical please!) that true poetry must rhyme because it has musicality; it is not the meaning of what is written but the sound which is equally or more important and this is the one of the reason why poetry can not be translated! While others may suggest that it should capture in a concise way the essence of something---of an experience or an observation, or even a flow of pressing or urgent thought. While for somebody else it may just be a technique to shock and surprise. Can we ever find a true definition then, which encompasses all and suits everybody? Perhaps not! Poetry is as diverse, as people: apart from like or loath it, one can write it, Read it or even perform it!
Can it be taught in a classroom ...disciplined into words and rhythm...propelled to zenith or new heights? Is a genius born only?
These questions will always remain unanswered. Like any other craft one can only be equipped with the tools and taught how to use them, what one does with it; will entirely depend on the individual vision and skill ... piece of art or end result will still depend on the user's innate ability.
Like its own diverse nature Art will always be different. Best is not to judge; leave an individual to his or her own creativity: imagination or expectations!
I will meet you yet again How and where I know not Perhaps I will become a figment of your imagination and maybe spreading myself in a mysterious line on your canvas I will keep gazing at you.
Perhaps I will become a ray of sunshine to be embraced by your colours I will paint myself on your canvas I know not how and where — but I will meet you for sure.
Maybe I will turn into a spring and rub foaming drops of water on your body and rest my coolness on your burning chest I know nothing but that this life will walk along with me.
When the body perishes all perishes but the threads of memory are woven of enduring atoms I will pick these particles weave the threads and I will meet you yet again.
He could see her, as always; standing at the same spot near the window in the kitchen. A glass full of water hung between her lips and hand, as if it has lost the way to her mouth. Omu felt like that himself, lost and confused, his casualty bag and stethoscope still clinging to his tired hands after a constantly busy night at the hospital. That window, facing the back garden frames his mother now almost twenty hours a day every month of every single year. She was standing there at that same spot, her shoulders very tense, a tired nerve in her neck twitching frantically. Yes, she was upset ..It must be his wife, leaving the kitchen work top untidy or sink full of empties.
Silently Omu tiptoed, " Mum, these azaleas are coming up nicely..." Before he could finish his sentence, to his utter horror, he noticed how sad and miserable she was, just like those tired drooped flowers , just a shadow of their last evening's glorious display. Those kittens have chewed them all. The pink and white cascading flowers, lush green leaves, everything was gone and the flower bed, an ugly and dirty sight with a freshly done job by cats. That fence of the garden on the right side, wasn't done, will never be done, for god knows last how many years. It was a stale mate between these two neighbors. And Mum's garden, a convenient , accessible play-ground for their bombarding footballs, their unruly cats and kittens and their foul irrigating litter. Or may be it was undone because it was simply planned that way.
Their neighbors were keen cat lovers. Four, five cats scraping in the house alongside with a rowdy robust teenager was their normal house hold. After all it is an animal loving nation and who could stop? Mum has put up with it all for a good long time, twenty years at least. Advancing age has made her a little bit more agitated now, lets say, less tolerant. Omu remembered when she was young, nothing used to upset her. Once fed up by these boisterous neighbors he complained, "Why life cant run smoothly and peacefully Mum ? Why out of all these people in the world, we have to get these insensitive neighbors?"
She smiled and replied, " So our days don't turn flat and boring my dear boy."
That was mum, twenty years ago, taking every challenge in her stride. Fighting all alone in this big bad world with only a seven year old son by her side and enjoying every moment of it, defending each and every little bit of her own corner. But today she just turned around and said wearily, "You know Omu , I'm going to take a shot-gun soon and shoot these nasty kittens. If I can't find a gun, I will strangle them with my bare hands. They are playing on my frayed nerves." Omu noticed how her voice was still very soft and hands very delicate. It was just that steely determination in her greying eyes which had scared Dr Amiya Choudhary. " You shouldn't get upset on such small matters Mum. Just tell me what is bothering you and what you want?"
Amiya felt a little helpless and inadequate. Mum always knew what he wanted." Don't worry, Mum ! Straight away I will ask Peter to put this fence up." "No", Mum's voice was stern , "It is there job .It is their side of the fence. why should we incur this expense!" Omu exactly knew what she wanted. It was a declaration of war. The battle was on. Since when she has started counting these pennies?
She was brought up like a princess, lived like a princess. Only her loved ones took care of those financial side of the things. Money was never an end in her life. Only a means to make life more comfortable and enjoyable for her and everyone around her. Even rainy days could not have disturbed her calm because she always covered herself and everything she cared for, with a sturdy and thick umbrella of love. But things are different with Tara, she is a practical women. "We need somebody strong and sensible like her in our family". After Omu's repeated resistance, one day Mum just declared; "Only Tara is going to be my daughter in law."
Omu surrendered, what else could he do, can not upset his Mum. Anyway it was Mum only, who took all the decisions for him. Knew exactly what is best for him, what he wanted or liked, -down from his necktie to food, music or even his friends and he was happy with his life. He even forgot about Kate who was exactly like his Mum and him in nature. Gentle, loving and always caring. Both he and Mum got along fine with her, just like a house on fire, infact even better then that. Then why did Omu let her go? Is it that bliss is always too hot to handle?
It is nearly two years now since he has married Tara. Omu remembers the dismal fact clearly. Like two wild cats it didn't take the two women very long to be on each others nerves. Omu kept himself painfully out and apart. Though it often wrenched his heart to see his mum sad and he often withdrew himself into his own shell. Infact both of them have understood it and accepted their plight. They all were living together under a dark shadow of anticipation with their eyes closed... praying and still believing , one day ... one day hopefully every thing will be all right. Every person in the family will exactly know what the other wants, exactly how it used to be in his childhood !
To be precise both Omu and Mum were living on a hope that one day Tara will understand. But a relationship grew between them exactly like that of their next door neighbors- dangling between dismay and hope of a better and elusive tomorrow. Omu knew right from the beginning that this relationship was different, a little bit more complicated, too close for comfort and he was saddened by the looming dark clouds on his horizon. After all he was a cautious chap, always ready for every eventuality, always avoiding risks. His thirty years of existence had been a happy, loving and peaceful one .
"Mum and dad are coming from Tanzania, they will stay with us for a month", thumping that flat cushion Tara declared rather in an aggressive and decisive tone.
"Why are you so upset then ? Its good news, isn't it ? " Omu teased her lovingly .
"No, not really. How can they live in such a crowded house ?" her voice was shivering cold.
"Crowded ?" Omu couldn't understand, we are only three in this six roomed house. " We can manage." Omu cleared his throat and tried to clarify the situation, remembering that though there were six rooms in the house, there were only two bedrooms.
" Their luggage can be put in our room and the sleeping arrangements can be done on sofa-bed in the sitting room."
"No", Tara announced in a hurried tone, " they are coming only for a month . Your mum has to go!"
" Where?" Omu almost lost control of his voice.
"In a home or hostel."
"What?", gasping for air Omu grabbed the arm-chair.
Looking at his tense face ,"You know what I mean." ,she replied sheepishly. "We will call her back on Christmas. By then, Mum and Dad will go back. Haven't I got even this much right in this house? " she stamped her foot in authority.
Omu was too numb to reply. Words were just slipping than shattering. Only one thought was persistently hammering his tired un-slept, overworked head, how someone can talk like that about mum, that also in her own house? It is his Mum's house, has always been Mum's house, even Dad knew that. They all knew that. He left for work that morning puzzled and sad, without breakfast and with untied shoe laces . Things were dull and grey again, a storm was looming and Omu was frightened like his own pensive heart... Somehow he always knew that this will happen one day. Mum' s room was empty... a sad, big, helpless space and Tara was re-arranging it. There were fresh flowers and a welcome home card on the bed side table, where Mum kept their old childhood photographs. He silently slumped on Mums favorite easy chair.
Tara was talking fast as if she wanted every thing done and over with, sooner rather then later.
"Oh! she is a little angel. Didn't say ' no', not even once, to anything . Didn't even pack anything, just said, 'Everything, I will need, will be there.' Any way Grange-Hill Nursing Home is such a lovely place. She will get used to it. Lot of people of her age are there. I am sure she will have a lot of company, she will have a lovely brake, away from us all." Wiping the sweat from her forehead, Tara spoke fast and in one breath and then bent over him to open the window to clear the damp and frosty air of the room.
Mum 's old slippers wrapped in polythene were ready for a redundant broom cupboard. Clutching them close to his chest, Omu shot out like a person possessed or touched by an electric volt. He didn't know how he managed to drive upto that nursing home with those blurry eyes and steamy windows . On every turn of every corner, only one thought was persistent in his head, 'Mum must be very uncomfortable without her slippers.' She can never walk bare-foot. And she certainly cannot wear those pointed pencil heels twenty four hours.
It was ten o'clock in the night when he reached there. Those big sad unfriendly doors were locked. Visiting time was over. Frantic Omu was buzzing the doorbell again and again. No light, no movement, as if everything was dead ins... no, just sleeping inside. Omu couldn't even finish that dreaded thought. After-all his mum was also inside. Omu knew she could never sleep early. He remembered how she always read for hours and hours before she could fall asleep. Tomorrow he will definitely bring some good books for her and some latest music-releases too. They will listen together. Let Tara's parents stay there in that house.
Suddenly Omu felt his house wasn't a friendly place anymore. He buzzed the doorbell again. At last a head popped out of that locked front, "Please come in the morning. We open around seven, until unless its an emergency."
"Yes, Its an emergency." Omu was almost distraught with pain. "You see my mum can't sleep anywhere else except in her own bed and I have come to take her back ." "Oh, are you talking about the old woman who came this morning ? Yes she couldn't settle nicely at first. The problem was she wouldn't say or ask for anything, like all the other old people. She is very quiet and gentle, almost withdrawn within herself. Won't ask for anything. But don't worry we have managed quite a few old bags like her." He laughed like a villain with his old yellow broken teeth. "We have given her some sleeping pills for tonight. Bless her little soul, she is sleeping peacefully now."
"You mean you doped her" Omu couldn't hear anymore . His eyes were open wide in disbelief.
Let anyone come and go, even Tara can go if she wants to or if she can't handle this. One thing was finally decided now and forever... Mum will stay in her room in her own house, where she belonged, where both of them belonged. There were still ten more hours to the morning. Dragging his feet, he managed to reach the car and with a heavy heart and thumping head slumped on that cold indifferent back seat, still clutching those slippers to his chest. He didn't know what to do or even think now. Omu was tired and his mind totally blank . This fear and guilt was so new to him, he has never waited for his own mum before, not so long anyway.
Omu wanted to cry, only if he knew that to be a grown up will be so painful, so villainous ? An obstinate sob gushed up his throat and got stuck there... totally choking him.. He knew if he won't cry now he will die, here in the back seat of his own car. And he didn't want to die, not till he had seen his mother comfortable throughout her life... he should not cry loud, after all he was thirty years old and a grown up man. And that night Dr Amiya Choudhary cried to his hearts content, undisturbed, uncomforted and uncared, like an abandoned, punished five year old.
A gentle tap on the car window woke him from his solitude. It was morning at last.
"Omu, when will you learn to look after yourself?"
Yes, it was his Mum all right. Same affectionate eyes, same loving smile, same old familiar house-coat but those pointed heel shoes underneath looked very uncomfortable, ugly and villainous. He sprang out of the car and hugged her with a painful urgency. After making Mum comfortable on the passenger seat, Omu started to take those hideous shoes off from her feet.
"Remember Mum, life should always be very comfortable and familiar like these old slippers. Nobody should be allowed to change this simple fact. How did you forget this mum, how many times you yourself have told me this?" His tears were flowing unashamedly. He didn't even wipe them... gently and soothingly soaking him, running all over his face now, his shirt, everywhere, quenching the fire which burnt inside him for the whole of the last night. Suddenly a few tiny tears slipped silently somehow straight to his heart burning a big hole and straightaway Omu recognized them .They were softer, smaller, gentler yet very painful, very disturbing tears. The warmth of these tears told him they were not his. Almost sobbing, he whispered,
"No mum don't cry, I am here now !"
Silently she looked at him. Her legs were not hurting anymore. Her old slippers were there with her now, in her own feet. They were comfortable and very reliable like her own son. At last she can rest now. She just looked at him again and smiled. Words never came too easily to her and anyway there was no need for them anymore.
A towering signature in sanskrit literature Kalidas wrote Meghdoot when sanskrit was a living language.Some may consider the collection of poems laced with eroticism. Nonetheless, these poems are very descriptive and at the same time very expressive in the sense that the poems pour out human emotions. For example, many a complementary forces or principles that encompass all aspects or phenomena of life are present in these verses .
In this masterpiece collection of poems by this legendery poet of North India , Newly wed Yaksha is exiled by his elders,for not paying enough attention to his duties and wrapped only in the arms of her beloved. Lovelorn Yaksha found a place to live in a hermitage in Ramgiri Parvat. There was a lake next to the hermitage. According to legend, Sita also bathed in this lake making its water holy. At the advent of monsoon season, Yaksha saw towering dark clouds, coming from the south and moving northwardly towards Alaka where his beloved lives, making him yearn more for his beloved and seperation more intense and unbearable. Lonely Yaksha wanted to send a sandesh or kushalkshem (news) to the beloved through these magnificent and powerful rain clouds, which roam everywhere sprinkling cool soothing rain on all .
Yaksha approaches the cloud with reverence, greets him with affectionate words and then tells the cloud how to get to Alaka from Ramgiri. He also tells the cloud what to say when he meets her beloved thus Megh(cloud) becomes his messenger . The entire 118 verses describe in vivid detail the landscape, lore of the land , love ballad, longing and other human qualities of a desolate life Yaksha was leading. In the last line of Meghdoot, Yaksha warns the cloud not to seperate from lightening in his long journey that lies ahead of him because he knows the pain of seperation from one's beloved. Every one needs a lover even the thunder producing cumulus cloud has 'Lightening ' as its consort , just as Shiva has Parvati.
There are many translations available of these verses. These four verses illustrated below (verses 5 to 8.) are in a way a beautiful prelude to the classical masterpiece; to grasp and understand that etherial essence of these verses, one has to read the entire book. Translation here (from the original in sanskrit) is done by well known bengali writter Nivedita Das sen;
Yaksha muses: what is a cloud, after all,
But a chemistry of smoke air and water.
But what are my messages, after all, to be
Silenced by the inanity of sending them by cloud?
I am a passionate lover eager to reach my beloved
There is no difference between reality and fantasy