संरचना व संपादन: शैल अग्रवाल. -----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
अपनी बात
क्या कभी सोचा है आपने कि फूलों का एक पर्यायवाची सुमन (सु-मन) भी क्यों है---शायद इसलिए कि कांटों पर भी मुस्कुराते रहते हैं ये---अपने रूप-रंग और गन्ध से पूरा वातावरण ही सजा संवार देते हैं, बिना जाने या भेद-भाव किए कि राजमहल में खिले हैं या जंगल में --- क्योंकि खुशबू और सौंदर्य दोनों ही नैसर्गिक या स्वभावगत् हैं इनके--- अब ऐसे उदार मानस को सु-मन नही तो क्या कहेंगे हम !
प्रकृति और पुरुष का संबन्ध अनादि काल से ही रहा है--- चाहे वह प्रभात की पहली किरण हो या सावन की पहली फुहार, अगर धरती जगती-संवरती है तो उसपर रचे-बसे प्राणी भी । मौसम अच्छा हो तो, ' मन-मयूर नाच उठा ' किसने नही कहा, और यही मौसम अगर बोझिल और ऊदा-ऊदा हो जाए तो आँखें तक सावन भादों हो जाती हैं, हम सभी जानते हैं यह !
शायद यही वजह है कि अधिकांशत: ठंड और अंधेरे से भरे ब्रिटेन ही क्या, पूरे यूरोप में ही गरमी का मौसम एक त्योहार की तरह मनाया जाता है---रंग-रूप और उल्लास से महकता और गमकता। यह मौसम बच्चे बूढ़े जवान सभी के मन में एक नयी उमंग भर देता है। धरती दुल्हन सी संवर जाती है। सूरज की सुनहरी किरनों में नहाए डैफोडिल्स, क्रोकस, बिजी-लिजी और फ्यूशिया व फौरगेट मी नौट जैसे फूलों से भरी क्यारियां बगीचों को ही नहीं, हर उदास और खिन्न मन तक को लहलहा देती हैं और तरह तरह के फूलों की खुशबू हवा के हर झोंके के साथ आंखों में ही नहीं, आत्मा तक पैठ जाती है। ये वो खुशनुमा महीने हैं जब आदमी ही नहीं, आकाश तक कुछ और ही ज्यादा साफ और नीला दिखता है यहां पर--- और समन्दर तो उससे भी ज्यादा गहरा नीला----स्पष्ट और पारदर्शीं ----बिल्कुल ही यहां की बिल्हौरी आंखों की तरह ।
बसंत के आगमन के साथ साथ, जब हर कोपल, हर किसलय, ज़जबातों और यादें की सुरभित मलय लिए इन्द्रधनुषी धनक दे रही है--चारो तरफ सु-मन ही सुमन खिल आए हैं, तो आइये हम आप भी अपनी ' लेखनी ' के साथ भरपूर स्वागत करते हैं इस हरियाली---इस उत्साह और उल्लास का !
कलाकार से अक्सर ही एक सवाल पूछा जाता है, ' क्यों लिखते हो, क्यों सृजन करते हो, तुम्हारा दृष्टिकोण क्या है--ध्येय क्या है आदि आदि---? ' और अक्सर ही खुद की पड़ताल करता वह उलझन में पड़ जाता है क्योंकि अक्सर ही उसे खुद भी पता नही होता कि वह सृजन क्यों कर रहा है? अब आलोचक चाहे जैसे भी परखे, पल-पल साथ निभाती यह सृजन वेदना उसके लिए मात्र सुन्दर ही नहीं, एक शगल और मनोरंजन ही नही, शिव और सच भी बन चुकी होती है---वैसे भी कोई लड़ाई तभी तो लड़ी जाती है, जब कुछ बचाने या बदलने की चाह और जरूरत हो। लगन की यह तीव्रता या अनिवार्यता बाध्य करती है उसे कि बाहरी परिस्थितियों और दबाव के रहते भी वह अंतर्मन को सुने और कुछ सकारात्मक करे। यही उर्जा और बेचैनी, पल पल उसे संरक्षण या शिव की तरफ ही तो खींचती है--- संरचना और संरक्षण: यही तो सृष्टि की अनिवार्यता हैं । ये वे पल हैं जब दर्द ही उसकी दवा है (गालिब)। और यही वजह है कि अक्सर कुरूप से कुरूप और दुरूह पल में भी वह प्रकृति का सारा सौंदर्य अपनी कृति में समेट पाता है,या समेटने की सामर्थ रखता है।
सृजन करना और बस करते ही जाना, यही उसकी आदत--- सांसों-सी एक जरूरत बन चुकी होती है उसके अंत्तर्मन का यह एकांत ही उसकी सारी सृष्टि है---पूजा-स्थली है , यहीं बैठकर तो वह खुदको अपने और रचयिता के करीब पाता है और जमाने की छान-बीन और सीख , उसकी सोच को सुलझाने के बजाय, अक्सर ही, कुछ और ही उलझा कर रख देती है। उसके मन की तहों में रोपित विचार भी तो खुद ही जनमते हैं और खुद ही पल्लवित भी होते है; जब भी वह इस नैसर्गिक प्रक्रिया को रोककर नियम और तौर तरीकों का अनुसरण करने बैठा , तो सृजन का वह पल कहीं पीछे छूट गया और मलय सी चंचल वह खुशबू तुरंत ही तिरोहित भी हो गई और जांच पड़ताल के बोझ तले दबी बीज-रूपी कृति जाने किन अंधेरों में जा झुपी। 'धोया निचोड़ा और सुखाया
फिर मन के किसी अंधेरे कोने में
उगने को मैं छोड़ आया
हाँ, यही तो लिखा था
बारबार ही पढ़ा था
हरे भरे बगीचे
जीने के सौ तरीके
नाम की उस किताब में---- '
जो बाहर से परख और निरख रहा है ---निर्णय ले रहा है वह आलोचक या पाठक है, स्वयं कलाकार नही। पाठक या आलोचक के लिए एक दृष्टिकोण--एक नीति जरूरी है , क्योंकि उसे एक लाइन खींचनी होती है , एक आलोचनात्मक परख नीति अपनानी पड़ती है, जहां से खड़े होकर वह देखता है कि कृति रेखा के नीचे है या ऊपर--या फिर किस दायरे में आएगी---पर इस उद्देश्य या नीति के भी तो कई-कई दृष्टिकोण हो सकते हैं; जैसे कि सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक, आर्थिक वगैरह,वगैरह। कलाकार के बस की यह बातें नहीं--क्योंकि सृजन और सृजन ही उसका उद्देश्य भी है और दृष्टिकोण भी--- समय के उस बिन्दु में वह तो पूरी तरह से बस सृजन प्रक्रिया में ही डूबा होता है---इसके आगे पीछे देखने की न उसे फुरसत है और ना ही सुध।
वैसे भी कलाकार अधिकांशत: अपनी परिस्थितियों का ही तो परिणाम होता है , परिस्थितियां---जिन्हे बदलने या सुधारने की चाह उसे बेचैन कर रही होती हैं। उसकी कला उसके आस-पास व्याप्त इसी संघर्ष का ही फल है । कलाकार के अंतस को आसानी से संतुष्ट होना या संतुलित होना नहीं आ पाता क्योंकि सोच और चाह की धधकती चिनगारियां उसे स्थिर नहीं रहने दे सकतीं। यह अस्थिरता और बेचैनी कुछ और नही , बस बाहर से घेरती समस्याओं का एक आन्तरिक प्रतिबिम्ब है---- इसी से बचने के लिए तो कभी वह पलायन वादी सृजन करता है --- कोलाहल की अवनी छोड़ निर्जन में जाना चाहता है, जहां सागर की लहरियां तक निश्छल प्रेम कथा सुना रही हों, (जयशंकर प्रसाद --कविता--ले चल मुझे भुलावा देकर मेरे नाविक धीरे धीरे), तो कभी असंतुष्ट होकर ललकारता है--खुद को भी और अपनी परिस्थियों को भी। और कभी-कभी तो शिव मंगल सिंह सुमन की तरह यह तक कहने की हिम्मत रखता है कि ' तूफानों की ओर घुमा दे माझी तू निज पतवार, आज हृदय और सिन्धु में साथ उठा है ज्वार।' --क्योंकि इसी हलचल और कोलाहल से उबरना और उबारना यही और मात्र यही वह चाहता है।
जब साहित्य या कला प्राय: इसी मौलिक संघर्ष का नतीजा हैं--- अंतस् और बाह्य का सामंजस्य, एक अनवरत् तलाश हैं, तो अधिकांशत: इसी संघर्ष या खोज में उलझा भी रह जाता है वह। वेद कुरान और गीता रामायण से लेकर आजतक की हर छोटी बड़ी कृति उसके इसी मन्थन का सार हैं । हाँ कुछ शान्त और संतुष्ट पल जरूर अपवाद की तरह उसके जीवन में आते हैं, जिन्हे अपने उलझे वक्त से चुराकर कलाकार स्वान्त: सुखाय सृजन करता है ,अपनी उर्जा को समेटनता है,खुद को समझाता-सुलझाता और स्थिर करता है--परन्तु उसकी वह संपूर्णत्व की खोज तो जारी ही रहती है पानी के अन्दर पैठकर भी और किनारे पर बैठकर भी।
मुख्यत: कुछ बदलना, कुछ बांटना, कुछ सीखना और कुछ सिखाना---यानी कि परिवर्तन या क्रान्ति, इसी जुझारु सोच का नाम साहित्य और कला है। जब कला जीवन और प्रकृति दोनों के ही संघर्ष का प्रतिबिम्ब भी है और फल भी तो इसकी साधना-रत कलाकार कैसे चुप बैठ सकता है ? वह अनिवार्य रूप से गतिमान है। यह तनाव उसे चाहकर भी स्थिर नही होने देगा। इसी दबाव के नीचे, सामंजस्य ढूँढता ही तो वह कल्पना लोक में आ छुपा है। उसकी यह गति उसे आगे की ओर ले जा रही है या पीछे की ओर यह वह नही जानता। वह तो बस इस गति की गूंज अनुगूंज को पकड़ने में---समझने में ही लगा हुआ है। निर्णय लेने का काम--- प्रगति, अधोगति या प्रतिगति की जांच, यह सब काम आलोचक और पाठक के हैं । सृजन बिन्दु पर बैठा वह कलाकार पूरे विवेक के होते हुए भी दोनों काम निष्पक्षता से नहीं कर सकता , फिर उससे यह पूछना कि तू सृजन क्यों करता है, बिल्कुल वैसा ही होगा जैसे कि मझली से पूछा जाए कि वह हमेशा पानी में ही क्यों रहती है---या फिर तैरने या डूबने से पहले उसने पानी की थाह ली भी थी या नही... !
संध्या की कालिमा और निर्जनता में किसी कुँए पर नगर के बाहर खड़ी प्यारी स्वर लहरी गूंजने लगती। घीसू को गाने का चस्का था, परन्तु जब कोई न सुने? वह अपनी बूटी अपने लिए घोटता और आप ही पीता।
जब उसकी रसीली तान दो चार को पास बुला लेती, वह चुप हो जाता। अपनी बटुई में सब सामान बटोरने लगता और चल देता। कोई नया कुँआ खोजता, कुछ दिन वहां अड्डा जमाता।
सब करने पर भी वह नौ बजे नन्दू बाबू के कमरे में पहुंच ही जाता। नन्दू बाबू का भी यही समय था बीन लेकर बैठने का। घीसू को देखते ही वह कह देते 'आ गए घीसू। '
' हाँ बाबू, गहरे बाजों ने बड़ी धूल उड़ाई, साफे का लोच आते आते बिगड़ गया। ' कहते-कहते वह प्राय: अपने जयपुरी गमझे को बड़ी मीठी आँखों से देखता और नन्दू बाबू उसके कन्धे तक बाल,छोटी छोटी दाढ़ी, बड़ी बड़ी आँखों को स्नेह से देखते। घीसू उनका नित्य दर्शन करने वाला, उनकी बीन सुनने वाला भक्त था। नन्दू बाबू अपने डिब्बे से दो खिल्ली पान की देते हुए कहते,. '' लो , इसे जमा लो ! क्यों, तुम तो इसे जमा लेना ही कहते हो न?''
वह विनम्र भाव से पान लेते हुए हंस देता---उसके स्वच्छ मोती से दांत हंसने लगते।
घीसू की अवस्था पच्चीस की होगी। उसकी बूढ़ी माता को मरे तीन वर्ष हो गए थे।
नन्द बाबू की बीन सुनकर वह बाजार से कचौड़ी और दूध लेता, घर आता, अपनी कोठरी में गुनगुनाता हुआ सो रहता।
उसकी पूँजी थी एक सौ रुपए। वह रेजगारी और पैसे की थैली लेकर दशाश्वमेध पर बैठता, एक पैसा रुपया बट्टा लिया करता और उसे बारह चौदह आने की बजत हो जाती थी।
गोविन्दराम जब बूटी बनाकर उसे बुलाते, वह अस्वीकार करता। गोविन्दराम कहते, ' बड़ा कन्जूस है। सोचता है पिलाना पड़ेगा, इसी डर से नहीं पीता।'
घीसू कहता, ' नहीं भाई, मैं संध्या को केवल एक बार पीता हूँ'। '
गोविन्दराम के घाट पर बिन्दो नहाने आती, दस बजे। उसकी उजली धोती में गोराई फूटी पड़ती। कभी रेज़गारी पैसे लेने के लिए वह घीसू के सामने आकर खड़ी हो जाती, उस दिन घीसू को असीम आनन्द होता। वह कहती, ' देखो, घिसे पैसे न देना।'
' वाह बिन्दो ! घिसे पैसे तुम्हारे लिए ही हैं ? क्यों ?'
' तुम तो घीसू ही हो, फिर तुम्हारे पैसे क्यों न घिसे होंगे ? ' कहकर जब वह मुस्कुरा देती तो घीसू कहता,' बिन्दो ! इस दुनिया में मुझसे अधिक कोई न घिसा; इसीलिए तो मां बाप ने घीसू नाम रखा था। '
बिन्दो की हंसी आँखों में लोट जाती। वह एक दबी हुई साँस लेकर दशाश्वमेध के तरकारी बाजार में चली जाती।
बिन्दो नित्य रुपया नहीं तुड़ाती, इसलिए घीसू को उसकी बातों के सुनने का आनन्द भी किसी-किसी दिन मिलता। तो भी वह एक नशा था, जिससे कई दिनों के लिए भरपूर तृप्ति हो जाती, वह मूक मानसिक विनोद था।
घीसू नगर के बाहर गोधूलि की हरी-भरी क्षितिज रेखा में उसके सौदर्य में रंग भरता, गाता, गुनगुनाता, और आनन्द लेता। घीसू की जीवन-यात्रा का यही सम्बल था, यही पाथेय था।
संध्या की शून्यता, बूटी की गमक, तानों की रसीली गुनगुनाहट और नन्दू बाबू की बीन---सब बिन्दो की अराधना की सामग्री थी। घीसू कल्पना के सुख में सुखी होकर सो रहता।
उसने कभी विचार भी न किया था कि बिन्दो कौन है ? किसी तरह से उसे इतना विश्वास हो गया था कि वह एक विधवा है; परन्तु इससे अधिक जानने की उसे जैसे आवश्यकता नहीं।
रात के आठ बजे थे, घीसू बाहरी ओर से लौट रहा था। सावन के मेघ घिरे थे, फूही पड़ रही थी। घीसू गा रहा था--' निस दिन बरसत नैन हमारे ।
सड़क पर कीचड़ की कमी न थी। वह धीरे धीरे चल रहा था, गाता जाता था। सहसा वह रुका। एक जगह सड़क में पानी इकठ्ठा था। छींटों से बचने के लिए वह ठिठककर---किधर से चले---सोचने लगा। पास के बग़ीचे के कमरे से उसे सुनाई पड़ा---'' यही तुम्हारा दर्शन है---यहाँ इस मुँहजली को लेकर पड़े हो। मुझसे--- '
दूसरी ओर से कहा गया ' तो इसमें क्या हुआ ! क्या तुम मेरी ब्याही हुई हो, जो मैं तुम्हें इसका जबाव देता फिरूँ ? ' इस शब्द में भर्राहट थी, शराब की बोली थी।
घीसू ने सुना, बिन्दो कह रही थी---''मैं कुछ नहीं हूँ, लेकिन तुम्हारे साथ मैने धरम बिगाड़ा है। सो इसलिए नहीं कि तुम मुझे फटकारते फिरो। मैं इसका गला घोंट दूंगी और तुम्हारा भी---बदमाश---। '
' ओह ! मैं बदमाश हूँ ! मेरा ही खाती है और मुझसे ही---ठहर तो, देखूँ किसके साथ तू यहाँ आई है, जिसके भरोसे इतना बढ़-बढ़कर बातें कर रही है ! पाजी---लुच्ची---भाग, नहीं तो छुरा भोंक दूँगा। '
' छुरा भोंकेगा ! मार डाल हत्यारे ! मैं आज अपनी और तेरी जान दूँगी और जान लूँगी---तुझे भी फांसी पर चढ़वाकर छोड़ूँगी। '
एक चिल्लाहट और धक्कम-धक्का का शब्द हुआ। घीसू से अब न रहा गया, उसने बगल के दरवाजे पर धक्का दिया, खुला हुआ था, भीतर घूम-फिरकर पलक मारते-मारते घीसू कमरे के अन्दर जा पहुँचा। बिन्दो गिरी हुई थी और एक अधेड़ मनुष्य उसका जूड़ा पकड़े था। घीसू की गुलाबी आँखों से खून बरस रहा था। उसने कहा, ' है ! यह औरत है---इसे--- '
मारने वाले ने कहा, 'तभी तो, इसी के साथ यहाँ तक आयी हो ! लो, यह तुम्हारा यार आ गया। '
बिन्दो ने घूमकर देखा---घीसू ! वह रो पड़ी।
अधेड़ ने कहा, ' ले, चली जा, मौज कर ! आज से मुझे अपना मुँह मत दिखाना !'
घीसू ने कहा, ' भाई तुम विचित्र मनुष्य हो। लो चला जाता हूँ। मैने तो छुरा भोंकने इत्यादि और चिल्लाने का शब्द सुना, इधर चला आया। मुझे तुम्हारे झगड़े से क्या सम्बन्ध ! '
अधेड़ ने कहा,' इसे साथ ले जाओ। '
' मैं कहाँ ले जाऊँगा भाई ! तुम जानो, तुम्हारा काम जाने। लो, मैं जाता हूँ। '
बि'न्दो ने कहा,' ठहरो ! '
घीसू रुक गया।
बिन्दो ने फिर कहा, ' तो जाती हूँ---अब इसी के संग---। '
'हाँ-हाँ, वह भी क्या अब पूछने की बात है ! '
बिन्दो चली, घीसू भी पीछे-पीछे बगीचे से बाहर निकल आया। सड़क सुनसान थी। दोनों चुपचाप चले। गोदौलिया चौमुहानी पर आकर घीसू ने पूछा ' अब तो तुम अपने घर जाओगी?'
' कहाँ जाऊंगी ! अब तुम्हारे घर चलूँगी। '
घीसू बड़े असमंजस में पड़ा। उसने कहा, ' मेरे घर कहाँ ? नन्दू बाबू की एक कोठरी है, वहीं पड़ा रहता हूँ, तुम्हारे लिए वहाँ रहने की जगह कहाँ !'
बिन्दो ने रो दिया। चादर की छोर से आँसू पोंछती हुई, उसने कहा, ' तो फिर तुमको इस समय वहाँ पहुँचने की क्या पड़ी थी। मैं जैसा होता भुगत लेती ! तुमने वहाँ पहुंचकर मेरा सब चौपट कर दिया---मैं कहीं की न रही ! '
सडक पर बिजली के उजाले में रोती हुई बिन्दो से बात करने में घीसू का दम घुटने लगा। उसने कहा,' तो चलो। '
दूसरे दिन, दोपहर की थैली गोविन्दराम के घाट पर रखकर घीसू चुपचाप बैठा रहा। गोविन्दराम की बूटी बन रही थी। उसने कहा, ' घीसू, आज बूटी लोगे?'
घीसू कुछ न वोला।
गोविन्दराम ने उसका उतरा हुआ मुँह देखकर कहा, ' क्या कहें घीसू ! आज तुम उदास क्यों हो? '
' क्या कहूँ भाई ! कहीं रहने की जगह खोज रहा हूँ ---कोई छोटी-सी कोठरी मिल जाती. जिसमें सामान रखकर ताला लगा दिया करता।'
गोविन्दराम ने पूछा, ' जहाँ रहते थे ?'
' वहाँ अब जगह नहीं है। '
' इसी मढ़ी में क्यों नहीं रहते ! ताला लगा दिया करो, मैं तो चौबीस घंटे रहता नहीं। '
घीसू की आँखों में कृतज्ञता के आँसू भर आए।
गोविन्दराम ने कहा, ' तो उठो, आज तो बूटी छान लो। '
घीसू पैसे की दुकान लगाकर अब भी बैठता है और बिन्दो नित्य गंगा नहाने आती है । वह घीसू की दुकान पर खड़ी होती है, उसे वह चार आने पैसे देता है। अब दोनों हंसते नहीं, मुस्कुराते नहीं।
घीसू का बाहरी ओर जाना छूट गया है। गोविन्दराम की डोंगी पर उस पार हो आता है, लौटते हुए बीच गंगा में उसकी जहरीली तान सुनाई पड़ती है; किन्तु घाट पर आते-आते चुप।
बिन्दो नित्य पैसा लेने आती। न तो कुछ बोलती और न घीसू कुछ कहता। घीसू की बड़ी-बड़ी आँखों के चारों ओर हलके गढ़े पड़ गए थे, बिन्दो उसे स्थिर दृष्टि से देखती और चली जाती। दिन-पर-दिन वह यह भी देखती कि पैसों की ढेरी कम होती जाती है। घीसू का शरीर भी गिरता जा रहा है। फिर भी एक शब्द नहीं। एक बार पूछने का नाम नहीं।
गोविन्दराम ने एक दिन पूछा, ' घीसू, तुम्हारी तान इधर नहीं सुनाई पड़ी?'
उसने कहा, ' तबियत ठीक नहीं है।'
गोविन्दराम ने उसका हाथ पकड़कर कहा, ' क्या तुम्हे ज्वर आता है ?'
' नहीं तो, आजकल भोजन बनाने में आलस करता हूँ, अण्ड-बण्ड खा लेता हूँ। '
गोविन्दराम ने पूछा, 'बूटी छोड़ दी, इसी से तुम्हारी यह दशा है।'
उस समय घीसू सोच रहा था---नन्दू बाबा की बीन सुने बहुत दिन हुए, वे क्या सोचते होंगे !
गोविन्दराम के चले जाने के बाद घीसू अपनी कोठरी में लेट रहा। उसे सचमुच ज्वर आ गया।
भीषण ज्वर था, रात भर छटपटाता रहा। बिन्दो समय पर गयी, मढ़ी के चबूतरे पर घीसू की दुकान न थी। वह खड़ी रही। फिर सहसा उसने दरवाजा ढकेल कर भीतर देखा---घीसू छटपटा रहा था। उसने जल पिलाया।
घीसू ने कहा, ' बिन्दो !क्षमा करना; मैने तुम्हे बड़ा दुख दिया। अब मैं चला। लो, यह बचा हुआ पैसा ! तुम जानो भगवान-----' कहते-कहते उसकी आँखें टँग गयीं।
बिन्दो की आँखों से आँसू बहने लगे। वह गोविन्दराम को बुला लाई।
बिन्दो अब भी बची हुई पूँजी से पैसे की दुकान करती है। उसका यौवन, रूप-रंग कुछ नहीं रहा। बच रहा---थोड़ा सा पैसा और बड़ा सा पेट---और पहाड़ से आने वाले दिन !
मधुर को बगीचे में फुटबॉल खेलना बहुत अच्छा लगता था। जो भी फूल उसे अच्छा लगता उसी पर निशाना लगाकर फुटबॉल किक कर देता और बेचारा फूल अगले पल ही झरती पत्तियों संग धूल चाटता नजर आता। अब मम्मी-पापा, माली सब परेशान थे मधुर की इस आदत से। ऐसी बात नहीं थी कि उसे फूल अच्छे नहीं लगते --- फूल तो उसे बहुत अच्छे लगते हैं। यही तो वजह है कि वह हमेशा उन्ही के साथ खेलना चाहता है। पर फूल खुद ही तो फुटबॉल को वापस किक करने के बजाय लुढ़क -पुड़क जाते हैं और मम्मी से जो डांट पड़ती है, सो अलग। इससे तो वह बाहर वाली दीवार ही अच्छी है, कम-से-कम बॉल को वापस तो फेंकती है--बस, जरा फूलों-सी सुन्दर नहीं, और ना ही फूलों-सी मस्त महक ही देती है। मधुर रोज ही यही सोचता और रोज ही दीवार छोड़, फूलों की क्यारी में फुटबॉल खेलने वापस पहुंच जाता।
उस दिन सुबह-सुबह जब उसने बड़े से सूरजमुखी के फूल की तरफ फुटबॉल फेंकी तो उसमें से आती धीमी सी 'आउच' से चौंक गया। पास जाकर देखा तो एक नन्ही सी परी बैठी-बैठी पंख सहला रही थी। इसके पहले कि मधुर सुन्दर-सी, नन्ही-सी परी को हाथों में उठा ले, परी ने घूमकर उसकी तरफ देखा और मुस्कुराकर पूछा ,' तो तुम मेरे संग खेलना चाहते हो?' मधुर विश्वाश नहीं कर पाया कि सच में वह एक परी से ही बातें कर रहा है। अभी तक तो सारी-कि-सारी परियां अल्मारी में रखी कहानी की किताबों के उन रंगीन पन्नों में ही बन्द रहा करती थीं। मारे खुशी और आश्चर्य के उसके मुंह से आवाज ही नहीं निकली, बस बड़ी सी गर्दन हिलाकर हां कर दी उसने। हां, करते ही वह सुनहरी -रुपहली परी नन्हे गुलाबी जूतों पर उचकती, चमकीले पंखों संग उड़ी और उसके कंधे पर आ बैठी । यही नहीं, बैठते ही तुरंत ही बोली, ' चलो, आज हम लुका-छिपी का खेल खेलते हैं। '
'अच्छा तो पहले मैं छुपूँ या तुम?' - मधुर ने खुश होकर परी से पूछा।
' हम परियां अपने मेहमानों को पहले मौका देते हैं, इसलिए तुम ही पहले छुपो। मैं तुम्हे ढूंढूंगी। हां अगर तुम्हें ढूंढना ज्यादा अच्छा लगता है, तो पहले मैं छुपती हूँ।' परी फिरसे मुस्कुराकर बोली।
परी का यूँ बारबार मुस्कुराना और हंसना मधुर को बहुत ही अच्छा लग रहा था। टौमी से तो बहुत अच्छी है यह। उसने मन ही मन सोचा। माना टौमी बॉल के पीछे भागता है और कभी कभी तो बॉल को मुंह में उठाकर वापस भी फेंक देता है पर मुस्कुराना तो उसे बिल्कुल ही नहीं आता और बातें करने का तो सवाल ही नहीं--ज्यादा से ज्यादा वही 'वुफ' 'वुफ' कभी धीमी तो कभी तेज। अब तो वह परी के संग ही खेलेगा। इन फूलों में से तो वह एक सेकेन्ड में ही परी को ढूंढ निकालेगा पर उसकी छुपने की जगहों से परी शायद ही उसे ढूंढ पाए--- कभी कभी तो मम्मी पापा भी नहीं ढूंढ पाते फिर यह नन्ही परी कहां से ढूंढ पाएगी? वह मन ही मन बहुत खुश था।
' ठीक है --ठीक है। पहले तुम ही छुपो। मैं तुम्हें ढूंढता हूँ।' वह अपना कौतुहल दबा नहीं पा रहा था। परी फुर्र से कन्धे से उड़ी और छुप गई।
मधुर ने पहले बिजी लिजी के फूलों में जाकर देखा क्योंकि उनमें कई-कई रंग थे और छुपना आसान था और थे भी वह परी जितने ही बड़े। पर परी तो वहां नहीं थी। फिर वह पास ही उग आए हायसिन्थ्स में गया, क्योंकि परी ने वैसी ही हल्की बैंजनी सफेद फ्राक पहन रखी थी। फिर फ्यूशिया की झाड़ तक । वहां उन फूलों के अन्दर एक सुरंग सी बनी थी और परी उसमें छुप सकती थी, पर परी तो वहां भी नही थी। गुलाब, जिरेनियम, क्रोकस, कमीलिया और लिली, जितने भी फूल उसके बगीचे में थे सबमें वह ढूंढ आया पर परी कहीं मिली ही नहीं उसे। थककर वह वहीं वापस उसी सूरजमुखी के फूल के नीचे जा बैठा। बैठते ही ' तो फिर हार मानी?' परी की आवाज एक बार फिर सुनाई दी । मधुर मारे खुशी के उछल पड़ा, इसलिए नहीं कि अब वह परी को ढूंढ लेगा बल्कि इसलिए कि उसकी दोस्त छोड़कर नहीं गई थी , अभी भी उसके साथ खेल रही थी। आवाज बिल्कुल पास से ही थी। अब वह कैसे हार मान सकता था ! यह बात दूसरी थी कि पूरी दुपहर वह परी को ढूँढने में ही निकाल चुका था और अब शाम हो आई थी। वह जानता था कि मम्मी जल्दी ही उसे बुलाने आ जाएंगी और फिर उसे अन्दर जाना होगा। कल सुबह स्कूल भी तो जाना है। पर तबतक तो निश्चय ही वह अपनी नन्ही दोस्त को ढूंढ ही लेगा।
' नहीं, नहीं। हार क्यों मानी, अभी ढूँढता हूं तुम्हे।' मधुर ने दुगने जोश से कहा। परी एकबार फिर खिल-खिलाकर हंस पड़ी। उसकी हंसी बिल्कुल वैसी ही थी जैसी कि झरने से या समुद्र की लहरों से आवाज आती है। ध्यान से सुनो तभी सुनाई दे वरना हवा में ही बिखर जाए।
इसबार उसने परी को फूलों में नही आसपास की पत्तियों में ढूंढा पर परी कहीं दिख ही नही रही थी। हारकर वह एकबार फिर वहीं पर बैठ गया। अब वह वाकई में बहुत थक गया था। पास के फिश पौंड में मझलियों के बीच में उसे एक नई मझली दिख रही थी। गुलाबी-पीली। तेजी से इधर-उधर दौड़ती। मधुर जैसे ही उसे छूने को झुका, पानी में उसे अपनी ही परछांई दिखाई दी। और उसके साथ-साथ ही खुद उसकी अपनी कौलर के नीचे छुपी नन्ही परी भी, जो शरारत से उसकी तरफ देख-देखकर मुस्कुरा रही थी।
' तो तुम यहां हो ! और मैं तुम्हे कहां कहां नही ढूंढता रहा?' मारे खुशी के झूमते हुए मधुर जोर जोर से ताली बजाने लगा। परी भी झूम झूम कर, पंख हिला-हिलाकर हंसने लगी । अगले पल ही बहुत हिफाजत के साथ मधुर ने परी को अपनी हथेली पर उठा लिया। ' अब तुम्हे रोज ही मेरे साथ खेलना होगा।'
' हाँ, बिल्कुल। तुम्हारी हर खुशी की तरह, हमेशा तुम्हारे साथ ही तो रहती हूँ मैं। अब आगे से सबसे पहले मुझे अपने पास ही ढूंढना, इधर-उधर नहीं।' कहकर परी उड़ गई---वापस वहीं, जहां से वह आई थी। मधुर भी खुशी-खुशी घर के अन्दर वापस चला आया क्योंकि अब वह जान गया था कि परी उसे कहां मिलेगी और कहां-कहां व कैसे उसे परी को ढूंढ़ना चाहिए। यही नही, अब तो वह फूलों पर भी फुटबॉल नहीं मारता, क्योंकि पता नहीं जाने किस फूल पर उसकी नन्ही परी आ बैठी हो !
Spring started here with a snowfall this year and those slender stems of daffodils and crocus unable to support their blooming heads, instead of their usual colourful and glorious display , were rolling over the ground prematurely....a sad site indee . On this threshhold of a vibrant and colourful summer's display... Sparrow trying to nest in a drain pipe to avoid the bitting chill of spring and noisy blue tits trying to enter the smallest crack into a window or a wall ...any gap any where in fact... sort of a comfortable highrise of birds I thought.This urbanization of birds and animal kimgdom...This unpredictable pattern of the ever changing nature....Have we city dwellers not only manage to change ourselves but the whole flora and fawna also ...moving further away from the nature day by day? Destroying the natural habitat, we have not only cleared the whole jungle and rain forest but not given any thought to this ailing earth and it's diminishing dwellers also. Was it meant to happen that way...is it sort of normal wear and tear of our mother earth and its resources...or is it the result of mishandling by us? These are few burning and niggling questions lying heavy on our psyche--- we need to search our soul to find out a right answer or solution!
How can we avoid the further damage and reverce this fatal cycle? Blaming each-other and every body won't do. Leaders of the world's super power haven't reached or agreed on any formidble decision yet---because decisions require sacrifices---sacrifice of our comforts, our modern high- tech life style... because paradise is not lost yet--we still can delay the decision making in favour of our numerous selfish reasons perhaps ; in other words , can take the gamble? But isn't this hesitation on our part is a nail in or own coffin ---Even a tiny wall flower addresses its needs sincerely with its fullest capability and wit--- makes it's presence felt by the peculiar heavenly perfume, whether blooming or wiltering!
The evening was merging into the night. I had been sitting by the window in the verandha for quite some time without switching the light on. There was a sound on the gate. It was Babi. It was a long time since I had even thought of her before her arrival that day. But as I watched her coming, I felt that I had been seeing her everyday.
Babi came up the steps with her familiar airs. Her gait was quite unlike that of a girl working in a kitchen. It didn't even become her body. With her was a girl arround fifteen or sixteen with tightly plaited hair.
She could have been her daughter----a spitting image. Nose and complexion just like her father's. Even before I could open my mouth, Babi laughed aloud and said, '' Oh ...ho ho Kusumkaka! I could see you because I came...''
'' Come in,'' I said getting up.
'' Is your mother home?'' she asked as she came in right behind me. '' Is it true tha you stay here now ? left your husband? Why? You might have kept it a secret but I found somehow.''
...The same Babi. Hadn't changed a bit. Hadn't matured either. I said nothing and called her in, even though she was in.
'' Who is that?'' mother asked from the kitchen.
'' Babi,'' I said.
''Who?'' she asked, though she had heard me, as if to get confirmation.
''It's me, Gowrakka, Babi'', she said laughing. She never needed any reason to laugh.
'' Oh, it's you. I could recognize your voice. What a rare visit!'' said mother, coming out.
Babi sat down with her daughter next to her.
''Gowrakka, this is my daughter , Sumangla. My husband has come too. He has gone to see fields. I got off here. I am leaving tomorrow,'' said Babi.
'' Did I ask you when you were leaving? Stay on for a few days.''
'' Stay on? Not this time. The wedding day is approaching. Not much has been done yet.''
'' Wedding? Whose wedding?''
'' This girl's. We found a boy. If we leave him now, who knows what we shall get? We may not even find anyone. That's why we decided to do it off.''
'' Why on earth are you getting her married so early?''
'' This is the right time. Children should be married off before their heads begin to swell up. If you ask me, a couple of babies need to arrive soon. Everything will be alright then.''
''A mother of three preaching to a mother of six.''
The proverb found expression from my mother with a slight smile. But did a secret sigh escape as well? Presently she said nothing.
Why is mother struck dumb before this worthless Babi, hair full of lice, who had grown up even as she cleared the floor with cow -dung? I was in a mood to shout 'nonsense', but had to go to kitchen because mother told me with her eyes to make coffee.
The girl must have got up to walk around a bit. '' Where are you off to? jingling your anklets?'' I could see Babi pinh her cheek and pull her back to sit beside her. Mother was a chatterbox while the girl was mute. I poured out the thick decoction from the filter. As I mixed little hot water to make coffee, Kali mooed from the cow-shed and so did the calf.
It's time to milk the cow, said mother, getting up.''I'll come too,'' said Babi following her, her daughter in tow. '' Hey coffee,'' I called out. '' Very little. Just a couple of spoons,'' she said. When I told her to drink and go, mother told me to put a lid on it and roast a few papadams.
'' How many milch cow do you have? I have a buffalo. It yields quite well. I sell milk to a few houses without letting my husband know. Taking cash the same day. Who can go around collecting credit? I've had ear studs and nose rings made with that money. And a pair of earings too for this girl. Do you think Gowrakka , that we can have all these if we wait for men to have them made for us? We should use our own skill. Am I making sense?''
Babi's gong-like voice droned on and on.
Babi, who had left long ago, was back that day. The same tough body. Decaying stained teeth, riding one over another. A brightly colored ribbon tied to her hair, tightly plaited like a mouse tail. She would bye ribbons, talcum powder and hair clips at festivals. Nagamma would grumble at her shameless parading. With her saree worn a little above the ankles, without a pleat out of place, she would look even more off putting. Even her speech was a riddle.
One day she found a match too. Th e boy was very tall. A clean white dhoti , shirt and shawl. Red teeth and lips from chewing beetle. Streaks of white here and there in his hair. He married her without seeing her. Babi was furious when she discovered that he was a bridegroom the second time over.
I wasn't married as yet then. Babi, working at my aunts , used to come to see her mother who was our cook. Nagamma had been sent by my grandmother to help mother. Her husband was a cook. A man who would pull out burning stick of wood from the hearth and chase her when he got angry. Nagamma took her five children along wherever herhusband went to cook. Nobody would question her presence. Time wasn't what it is now. Nor did she eat for free. She would sweep and clean, wash up and leave for home towards the evening, her mouth stuffed with betel leaves and tobacco. She would visit grandmother often. She would eat there and make tins full of sandige and papadom to be fried and eaten. She would grind any quantity of rice. People said that rice and urad daal would jump into water even if she passed by.
Days changed. She became a widow and her head was shaved. Then, grandmother sent her to our house. She wore a red saree and a short sleeved blouse. Later on, she gave up wearing blouses because other widows with red sarees mocked her. Two red sarees a year. Five rupees. A head shaved once a month. Betel nuts and leaves at the town market once a week. Some tobacco.
Sometimes when Nagamma got into trance and rolled over the floor, a couple of pots of water poured over her head would set everything right.
We, the children used to be scared spectators. A desire mixed with fear lurked that whatever possessed her should not leave her. After it was all over , for us she would become, as before dull and dreary.
Nagamma had been a figure of ridicule , possessed by devils, not getting respect even from her own children. In spite of all this, she had not lost much of her strength.
''She didn't run to her mother when she had nowhere to go. Today they make such a fuss feeling sorry for themselves. Say what you will, there was a kind of courage when there was no education. Now even that is gone...'' I could hear mother speaking in a low voice. Perhaps mother didn't know that I was in the room sitting with a book near the window. She had said the same thing another time in a slightly different vein.'' Nagamma would fight within her to find water where there was none.'' But this very mother had told us long long ago that Nagamma had lost her parents. Mother might have forgotten it. But if reminded, she could even say , ''In that case, is it a drawback to have the support?''
I was never afraid of mother even in those days when I would be smacked for wrong doing. Why am I scared now, even of her silence? Am I even afraid of my own silence that carries on a dialogue with her?
Babi was Nagamma's youngest daughter. The mother had got all the five of them jobs as cooks in five different houses. All the five were married. None of them was good looking and all the gold they had on them was in the ear-studs, for which they had worked and saved. Mother hasn't to this day givenup saying that it was possible only because Nagamma joined our household.
Babi came home, a mere eight days after her wedding. There were black beads round her neck, but no joy on her face. She left her husband in the verandha and came in. She fell at my mother's feet," Gowrakka, do you know what sort of a man they married me to? Is it enough to have a light skin? He has a wife. She has no children and is deranged. It seems he left her and married me. He has quite a reputation around the town..." Babi's rough lips and short neck were trembling. But there was no weeping. " I fought anyway . Now he says he is leaving me. Let me see how that happens..."She seemed to be in a frenzy.
" Don't talk about him with disrespect. After all, he is your husband..."
The husband has walked right in as mother spoke. He said a few words and looked very theatrical. Babi had accused him of being profligate, and both ends of his lips seemed to have melted away in a repulsive manner. When he said he was leaving, mother asked him to have something to drink. He went on saying he would wait outside.
Nagamma trying to talk to Babi, made coffe and a spiced dish with beaten rice, according to mother's instruction. She gave it to Babi and came out looking for her husband. He wasn't to be found. " Babi where is your husband? He is not here." Babi came out instantly throwing some of the savory stuff into her mouth. "Gone? Where can he go?" She strode straight to the gate like a man and cast her eyes a long way off. " There, there the creature goes..."
Mother reprimanded her, " Girl, when would you learn manners? Go, run and follow him whereever he goes."
" I can't Gowrakka. I won't sleep with that man ridden with diseases. " Her voice trembled, with tears is if...but there were none in her eyes.
" With a face like yours, What Prince Charming would arrive?"
Who knows what went on in Babi's mind when she looked at her mother throwing those words at her from inside the house? She looked back ith contempt," Gowrakka, I know the bus he'll catch."
Even as she was telling so, she kept gesturing to her mother pointing out that her husband was sitting in the front seat. Regardless whether she found a seat or not, the bus disappeared.
That was when Babi had gone off and was back now.
Mother must have come in after milking the cow. Babi's voice kept sounding clearer.
" How is the father? Does he pamper his daughter?" Mother asked.
" He thinks the world of her. And me too. Anyway, Gowrakka who will go near him now? All the two penny prostitutes have gone off. Now everything is s i say...!"
Anniah came while I sat in the verandah and listened to her words, though not really waiting to. He stood for a while watching me, sitting in the darkness. " Nothing has happened that you should be so exercised about. What had to happen has happened. So what? Have you no brains, no education? Have you become an old woman? there's still a lot of scope. Appaiah and i----aren't we still there? Get up from there," he said, switching on the light. "who has come? I can hear the voices."
I told him who it was. " Nagamma 's daughter , Babi. I see," he said walking in. " What are you doing there,girl? Sitting like some devil? Come in."
I had already come in when mother called me. " So Anniah recognized me. Can you say who this is?
My daughter Sumangala. Getting married soon. You must come to the wedding. That's why I came over. My husband will write."
" Wait, wait, not so fast. Where are you now?"
" Just where i was."
" Where is that?"
" Where I was before."
" Where were you before?"
" Ah come on. Don't you know? Gowrakka, doesn't anyone know where I was before? I was in Enygunta."
Anniah laughed aloud.
"Enygunta? Where is it?"
" You'll know only when you come over there. Anyway, how many functions took place here after i left. I didn't get to know anything at all. If you had told me, my husband would have send something along."
"Really? How would I know the warmth of feeling between you, husband and wife?"
" Why do you tease her so?" said mother and I remembered the papadams and went to the kitchen.
" That's fine Anniah. You did'nt even write to me about your wedding. I believe your wife had delivered a child..." Anniah kept on laughing loudly as she went on. The next words came out just as my heart started beating fast.
" Never mind. But it was very wrong not to have told me about kusumakka's wedding. I didn't know about that either. I just learned about her having left her husband only when I went to visit my big sister..." Anna wouldn't have laughed then. I could hear him pulling the towel off the line, shake it and go off for a wash. My hands were trembling. I didn't have the strength to hold the pincers as I roasted the papadams. This Babi hadn't terrified me so much when she got up the steps. Earlier, Anniah would have brought tears to Bab's eyes and told her to mind her own business. Now , he said nothing. Perhaps he might have thought that there was no point in scolding someone who was here just on a short visit.
" Is that Babi? How are you child?" said Appiah as he sat for dinner. " I am well, " said Babi in a soft voice. Perhaps in th whole world, her voice would be lowered and lose its investigative quality only before Appiah. " How is your husband? No more problems?"
Babi answered the question in a serious voice. " He is alright. Looks after the family. This is my daughter. She is getting married this Shravana."
" I see!" said Appiah, raising his eyebrows, voice filled with admiration. It was enough to satisfy her. But I couldn't understand what the admiration was for.
There was a touch of truimph in her voice. For that half-witted wife what her husband had left didn't really amount to much. She believed things were true if you just told her so. Babi had gone to see her." There's nothing wrong with her except that she has no children. I showed her my daughter and said she was hers. The woman believed it. I told her that there was no reason for her to stay with her mother. Come with me, I said. She came. Now she stays with me doing house hold chores. I have less to do now and she too has found a home."
Mother asked provokingly, " Does that mean your husband and she...?"
Babi was alerted. Moving her hands about, she said. " would I leave them to it? No way. Moreover, Gowrakka, his hair has gone all white. Body and face are wrinkled." She laughrd.
The next moment she said, " But even then, his looks are not straight. Even now he doesn't glance at women without desire. That's why I want to marry off my daughter soon. May be he'll come to his senses when a grandson is born..." Was she aware where her talk would end up? What was she a mixture of? What did mother feel listening to all this ? Mother doesn't tell me her opinions as freely as she used to. I was moving away.
Not becoming insane I hope.
" Your mother would have been happy if she were alive ," mother said.
" I don't know. Who would have looked after her, hand and foot? It's just as well that she died." I felt nauseated.
" A spirit used to possess your mother. You are a devil yourself," said mother and just left.
I kept sitting in the armchair. She mightcatch hold of me, I thought. Better...to get up slowly.
" What's this Kusumakka? You don't talk at all. Are you not friends with me anymore?" As she came nearer and nearersaying that, her clothes changed. She was wearing a black coat and white turban. There was a bundle of records under her arm. She kept on coming towards me.
I wasn't in an armchair. I was in a cage. My head started reeling. Without understanding what it was all about, I stood up holding on to the dock.
The investigation continued.
" Anyway, Why did you leave your husband? Was he a drunkard, was he unfaithful to you, or did he beat you...?"
"... ..."
" Why did you look at me this way? Am I a doll? Or a devil? You used to be such fun before. Where has it all gone now?"
"Have you become so depressed just because you left your husband? What about his people...? If we are good, they are good too. What do you say?"
Sweat was dripping from my body.
" How hot it is here even though it is raining!" she said, pulling out a handkerchief from her coat pocket, wiping her face and bending over.
" Anyway, why did you run away from your husband? If so many of them disliked only you, then something must be wrong with you...How can we find out if you don't answer at all?
"... ..."
" The last Question: Did you come off yourself or did he leave you...? Or did they all get together and break you up...?"
Babi asked three Questions , turning in three directions, standing in three three different postures and in three different voices.
I looked all around once. The court was full of people. Even blinking could be heard in that silence. In the front row, looking at me without blinking , were Appaiah, Amma, Anniah and Nagamma. Sumangala, too. They were bent forward as if to suck every word of my answer.
Behind the door, the idiot wife stood shrinking saree across her mouth, body and face all wrinkled.
No, there was no one from the 'other' side, there was no one to listen to my answer.
I must answer, regardless. I was about to answer, all the words queuing up, about to rush forward as sentences. From the bottom of the throat to the tip of my toungue. Then...
Suddenly I felt suspicious and turned towards the seat of justice. Just an empty chair stood there. Even that was about to crumble. Eaten by termites.
The mind became a flat sea which has forgotten to roar.
All the sounds standing in readiness for the grim dance, withdrew.